
राहुल गांधी ने पुलवामा पहुंचकर 40 शहीदों को दी श्रद्धांजलि, भारत जोड़ो यात्रा में शनिवार को पहुंचे कई बड़े नेता
AajTak
शनिवार को अवंतीपोरा से शुरू हुई इस यात्रा में महबूबा मुफ्ती भी शामिल हुईं. इसके बाद राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी भी यात्रा में शामिल हुईं और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी पहुंचे. पुलवामा पहुंचकर राहुल गांधी ने 2019 के शहीदों को भी श्रद्धांजलि दी. राहुल ने कहा, देश के हर जवान की जान बेशकीमती है. भारत उनकी कुर्बानी को कभी नहीं भुला पाएगा.
इन दिनों जम्मू-कश्मीर में चल रही भारत जोड़ो यात्रा आज पुलवामा पहुंची. यहां पहुंचकर राहुल गांधी और अन्य लोगों ने पुलवामा हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि दी. राहुल गांधी ने पुलवामा के लेथपोरा में शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी.
राहुल ने आज यहीं पुलवामा पहुंचकर उन शहीदों को याद किया. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट भी किया और कहा, आज पुलवामा के 40 वीर शहीदों को उनके शहादत स्थल पर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की. देश के हर जवान की जान बेशकीमती है. भारत उनकी कुर्बानी को कभी नहीं भुला पाएगा.
2019 में 40 जवान हुए थे शहीद
आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी 2019 को एक आतंकी हमला हुआ था. उस हमले में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी आदिल अहमद डार ने 350 किलो विस्फोटक से भरी SUV कार सैनिकों की बस से भिड़ा दी थी. इस हमले में सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) के 40 जवान शहीद हो गए थे.
महबूबा मुफ्ती भी हुईं शामिल
बता दें कि शनिवार को अवंतीपोरा से शुरू हुई इस यात्रा में महबूबा मुफ्ती भी शामिल हुईं. इस दौरान राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के कई बड़े नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी शामिल हुए हैं.

झारखंड के लातेहार में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा बरवाटोली गांव के पास हुआ. घायलों को बालूमाथ अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां दो की हालत नाजुक होने पर रिम्स रेफर किया गया. पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.








