
राहुल गांधी ने कर्नाटक की तारीफ करते-करते ऐसा क्या लिख दिया, अश्विनी वैष्णव बोले- Thank You
AajTak
राहुल गांधी ने दो दिन पहले कर्नाटक सरकार की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी थी. इसी को लेकर केंद्र सरकार के आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने उन्हें थैंक यू कहा है.
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट किया था. राहुल गांधी ने अपनी फेसबुक पोस्ट में कर्नाटक के बेंगलुरु स्थित फॉक्सकॉन की वूमेन लेड आईफोन यूनिट में रिकॉर्ड भर्ती का उल्लेख किया था. इस पोस्ट की शुरुआत में राहुल गांधी ने भारत के विकास और नौकरियां देने की बात का उल्लेख किया. लोकसभा में विपक्ष के नेता की इस फेसबुक पोस्ट के लिए अश्विनी वैष्णव ने एक्स पर थैंक यू लिखा है.
दरअसल, कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के देवनहल्ली में ताइवानी कॉन्ट्रैक्ट मैन्यूफैक्चरर फॉक्सकॉन की यूनिट है. वूमेन लेड इस यूनिट में आठ से नौ महीने में ही करीब 30 हजार भर्तियां हुई हैं. इनमें से अधिकतर कर्मचारियों की उम्र 19 से 24 वर्ष के बीच है और इनमें से ज्यादातर की यह पहली नौकरी है. राहुल गांधी ने दो दिन पहले इसे लेकर ही पोस्ट किया था.
यह भी पढ़ें: बर्लिन में राहुल गांधी ने उठाया ‘वोट चोरी’ का मुद्दा, BJP ने बताया देश का अपमान
उन्होंने फॉक्सकॉन की भर्ती से संबंधित एक समाचार की कटिंग शेयर करते हुए लिखा था कि यही वह भारत है, जिसे बनाया जाना चाहिए. राहुल गांधी ने सम्मानजनक नौकरियां, सभी के लिए अवसर का उल्लेख करते हुए कर्नाटक की कांग्रेस सरकार की तारीफ की थी. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा था कि कर्नाटक ऐसा इकोसिस्टम तैयार करके एक मिसाल पेश कर रहा है, जहां विनिर्माण इतनी तेजी से इतना आगे बढ़ सकता है.
यह भी पढ़ें: 'मोनोपॉली को दी खुली छूट', राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर व्यापारियों को बर्बाद करने का लगाया आरोप
राहुल गांधी ने इसे रोजगार सृजन की दिशा में परिवर्तनकारी कदम बताते हुए कांग्रेस की सरकार वाले कर्नाटक के अनुकूल माहौल की तारीफ की. केंद्र सरकार में आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसी पोस्ट के लिए राहुल गांधी को थैंक यू कहा है. अश्विनी वैष्णव ने तंज करते हुए यह भी कहा कि राहुल गांधी ने पीएम मोदी के मेक इन इंडिया प्रोग्राम की सफलता स्वीकार की है. इसके लिए उन्हें (राहुल गांधी को) धन्यवाद. उन्होंने अपनी एक्स पोस्ट में आगे लिखा है कि हम प्रधानमंत्री के विजन को लागू करते हुए एक प्रोडक्टिव इकोनॉमी बनते जा रहे हैं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






