
'राहुल गांधी जब... तो पाकिस्तान में बांटी जाती है मिठाइयां', MP CM मोहन यादव ने तिरंगा यात्रा में कांग्रेस पर बोला हमला
AajTak
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी से संविधान के भावना के अनुसार व्यवहार करने को कहा. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के स्तंभों पर जब वह टिप्पणी करते हैं तो पाकिस्तान में मिठाइयां बांटी जाती हैं. वह लोकतंत्र के लिए 'खतरा' हैं.
मध्य प्रदेश के इंदौर में स्वतंत्रता दिवस के पहले बुधवार को तिरंगा यात्रा का आयोजन हुआ. इसमें मुख्यमंत्री मोहन यादव, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत बीजेपी के कई दिग्गज नेता शामिल हुए. ये यात्रा राजवाड़ा से गांधी हॉल तक के लिए निकाली गई. इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन ने सशस्त्र बलों की सराहना की और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर राष्ट्रीय हित के खिलाफ राजनीति करने का आरोप लगाया.
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय सशस्त्र बलों ने साहस और वीरता दिखाई और पाकिस्तान पर सटीक हमले किए, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अंजाम दिया गया.
वोट बैंक की राजनीति करती है कांग्रेस
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, 'अभी पूरे देश में देशभक्ति का माहौल है. दूसरी ओर राहुल गांधी वोट बैंक की राजनीति करने से बाज नहीं आ रहे हैं. वह लगातार भारत के लोकतंत्र के स्तंभों जैसे सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग और सशस्त्र बलों पर अपमानजनक टिप्पणियां कर रहे हैं. जब वह ऐसा करते हैं तो हमारे पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में मिठाइयां बांटी जाती हैं.'
वोट चोरी के आरोप पर प्रतिक्रिया
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी के 'वोट चोरी' के आरोपों पर भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि राहुल को अगर आपत्ति थी तो चुनाव आयोग में हलफनामा दायर करना चाहिए था, न कि सड़क पर हंगामा.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









