
राहुल गांधी के वो चर्चित बयान, जिनपर बोली BJP- देश से माफी मांगें
AajTak
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के लंदन दौरे के दौरान उनका दिया बयान विवादों में बना हुआ है. बीजेपी लगातार राहुल से माफी मांगने को कह रही है. लेकिन बीते कुछ सालों में ऐसे कई मौके आए हैं, जब बीजेपी राहुल गांधी से देश से माफी मांगने को कह चुकी हैं.
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के लंदन वाले बयान को लेकर बीजेपी आक्रामक रुख अपनाए हुए है और लगातार उनसे माफी की मांग कर रही है. बीजेपी का कहना है कि राहुल गांधी को विदेशी जमीन पर भारत विरोधी बयानों के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए. बीजेपी ने कहा कि राहुल के ब्रिटेन दौरे के दौरान उनके दिए गए बयानों से देश में लोकतंत्र खतरे में हैं.
एक तरफ बीजेपी राहुल गांधी को उनके बयानों की वजह से घेरे हुए है. वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस इसे अडानी मामले और जेपीसी जांच की मांग से ध्यान भटकाने की बीजेपी की कोशिश बता रही है. बीजेपी जहां राहुल गांधी के माफी मांगने पर अड़ी हुई है, वहीं कांग्रेस भी पीएम मोदी के पुराने बयान को दो टूक कहकर याद दिला रही है कि माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता.
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने गुरुवार को कहा था कि राहुल गांधी ने लंदन सेमिनार में जो बातें कही, उसके लिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने हमारे लोकतंत्र, न्यायपालिका और देश का अपमान किया है. हमें उन लोगों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए, जो देश के खिलाफ जहर उगलते हैं.
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी विदेशी धरती पर देश का अपमान करने, ससंद से नदारद रहने और माफी नहीं मांगने को लेकर राहुल गांधी पर हमलावर हुईं. स्मृति ईरानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए राहुल गांधी की नफरत अब देश के लिए नफरत में बदल गई है इसलिए हर देशवासी अब यह मांग कर रहा है कि राहुल गांधी को संसद में आकर माफी मांगनी चाहिए.
लेकिन यह कोई पहला मामला नहीं है, जब बीजेपी ने किसी मामले पर राहुल गांधी से माफी की मांग की है. बीते कुछ सालों में ऐसे कई मौके आए, जब बीजेपी ने राहुल गांधी से देश से माफी मांगने को कहा है.
अगस्त 2015

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.










