
राहुल गांधी के लिए शकील अहमद के इस्तीफे का क्या संदेश है
AajTak
बिहार चुनाव के नतीजे आने से पहले ही कांग्रेस की चुनाव समिति के प्रमुख सदस्य शकील अहमद ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. वंशवाद की राजनीति पर सवाल उठाते हुए शकील अहमद ने बिहार कांग्रेस के नेताओं के बहाने राहुल गांधी पर भी सवाल उठाया है.
शकील अहमद का कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा, राहुल गांधी को सीधा संदेश है. बिहार चुनाव में राहुल गांधी ने अपनी मेहनत पर खुद जो पानी फेरा है, ये उसकी अंतिम किस्त है. देखा जाए, तो बिहार में जो कुछ हुआ या हो रहा है, शकील अहमद ने कांग्रेस नेतृत्व को अपनी तरफ से और अपने तरीके से आईना दिखाने की कोशिश की है.
बिहार में कांग्रेस उम्मीदवारों को टिकट दिए जाने के लिए बनी चुनाव समिति में शकील अहमद को भी शामिल किया गया था. बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम के साथ ही शकील अहमद भी प्रमुख भूमिका में थे, अब अपनी भूमिका वो किस हद तक निभा पाए ये अलग सवाल है. चुनाव समिति के प्रमुख चेहरों में शकील अहमद के अलावा पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मदन मोहन झा भी हैं. शकील अहमद भी बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष (2000-2003) रह चुके हैं - अपने इस्तीफे में शकील अहमद ने नाराजगी तो राहुल गांधी से ही जाहिर की है, लेकिन ठीकरा स्थानीय नेताओं पर फोड़ा है.
69 साल के शकील अहमद बीते कुछ समय से कांग्रेस में अपनी उपेक्षा से नाराज चल रहे थे, लेकिन चुप थे. कहा भी है, 'मैंने 15 दिन पहले ही फैसला कर लिया था, लेकिन मैं चुनाव के बीच में इस्तीफा देकर गलत संदेश नहीं देना चाहता था... मैं नहीं चाहता था कि मेरी वजह से पार्टी को 5 वोट भी गंवाने पड़े, इसलिए मैंने पहले इस्तीफा नहीं दिया... चुनाव शाम 6 बजे खत्म हुए, और मैंने शाम के 6:05-6:10 बजे कांग्रेस अध्यक्ष को इस्तीफा भेज दिया.'
वंशवाद की राजनीति पर भी शकील अहमद का प्रहार
शकील अहमद ने इस्तीफा तो मल्लिकार्जुन खड़गे को भेजा है, लेकिन सवाल राहुल गांधी पर ही उठाया है. तकनीकी तौर पर इस्तीफा तो कांग्रेस अध्यक्ष के पास ही भेजना होता है. राहुल गांधी पर सवाल भी बहाने से ही उठाया है. शकील अहमद कांग्रेस की जमीन खोदने के लिए जिम्मेदार तो बिहार के नेताओं को ठहरा रहे हैं, लेकिन ऐन उसी वक्त ये याद दिलाना भी नहीं भूलते कि उन नेताओं को मोर्चे पर तैनात तो राहुल गांधी ने ही किया था.
न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए शकील अहमद ने इस्तीफे को भारी मन से लिया गया फैसला बताया है, लेकिन लगे हाथ इस्तीफे में अपनी तरफ से आगाह भी कर दिया है, मेरे इस्तीफे का मतलब ये नहीं है कि मैं किसी दूसरी पार्टी में शामिल हो जाऊंगा... मेरे पूर्वजों की तरह, मुझे भी कांग्रेस की विचारधारा और सिद्धांतों में पक्का यकीन है... और मैं हमेशा विचारधारा और सिद्धांतों का समर्थक रहूंगा... मेरी जिंदगी का आखिरी वोट भी कांग्रेस को ही जाएगा.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









