
राहुल गांधी के लिए राम मंदिर उदघाटन समारोह से महाकुंभ अलग क्यों है?
AajTak
राहुल गांधी के महाकुंभ जाने की बात करीब करीब पक्की बताई जा रही है, लेकिन तारीख नहीं. कांग्रेस नेताओं की तरफ से 16 से लेकर 19 तक कई तारीखें बताई जा चुकी हैं, लेकिन कंफर्म इतना ही किया जा रहा है कि 26 फरवरी से पहले राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनो संगम में डुबकी लगा सकते हैं.
राहुल गांधी ने जनवरी, 2024 के राम मंदिर उद्घाटन समारोह का बहिष्कार किया था. ऐसा करने वाले राहुल गांधी अकेले नहीं थे, बल्कि ममता बनर्जी की पहल पर विपक्षी गठबंधन INDIA ब्लॉक के सभी नेताओं ने बीजेपी के बुलावे पर अयोध्या जाने से मना कर दिया था. हां, अरविंद केजरीवाल ने थोड़ी अलग लाइन ली थी, और बोले थे कि वो पूरे परिवार के साथ दर्शन करेंगे. बाद में अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ने अयोध्या जाकर परिवार के साथ दर्शन किया भी.
आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल की तरह अखिलेश यादव ने भी राम मंदिर उद्घाटन समारोह के बाद किसी दिन दर्शन की बात कही थी. अयोध्या तो नहीं लेकिन समाजवादी पार्टी नेता अखिलेश यादव ने प्रयागराज महाकुंभ जाकर डुबकी तो लगा ही ली है.
शुरू में तो महाकुंभ पर भी अखिलेश यादव का का रवैया अयोध्या के राम मंदिर उद्घाटन जैसा ही था, लेकिन मौनी अमावस्या पर महाकुंभ में भगदड़ के दौरान हुई मौतों पर बड़ी ही संजीदगी भरी प्रतिक्रिया दी थी - और मामला संसद में भी उठाया.
राम मंदिर उद्घाटन समारोह को लेकर पहले तो कांग्रेस के सभी नेताओं के अयोध्या न जाने की बात कही गई थी, लेकिन बाद में राहुल गांधी का संशोधित बयान आया कि अगर कोई कांग्रेस नेता या कार्यकर्ता जाना चाहे तो निजी तौर पर जा सकता है.
सुनने में आया है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दोनो ही महाकुंभ नहाने जाने वाले हैं. प्रियंका गांधी तो पहले भी कुंभ जाकर डुबकी लगा चुकी हैं. और, ये काम सोनिया गांधी भी कर चुकी हैं, लेकिन राहुल गांधी के लिए ये पहला मौका होगा - और हां, उनके लिए तो आस्था के साथ साथ राजनीतिक मौका भी माना जा रहा है.
महाकुंभ पर कांग्रेस और बीजेपी आमने सामने

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










