
'राहुल गांधी काशी आकर दाढ़ी बनवा लें, सब ठीक हो जाएगा...' केशव प्रसाद मौर्य का तंज
AajTak
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर उन्होंने तंज कसा है. साथ ही उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा हमला बोला है. चड्ढा को लेकर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता इतनी भी नहीं कि जो चाहे वह बोल दें. उन्होंने मैनपुरी, खतौली और रामपुर चुनाव को लेकर भी प्रतिक्रिया दी है.
यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा जोरदार हमला बोला है. साथ ही कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पर उन्होंने तंज कसा है. मौर्य ने कहा कि ऋचा के ट्वीट को लेकर कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात कहने के लिए सभी लोग स्वतंत्र हैं, लेकिन स्वतंत्रता इतनी भी नहीं कि जो चाहे वह बोल दें. उनके खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई होगी. मौर्य ने ये बात वाराणसी में एक कार्यक्रम में कही.
बाबा के दर्शन करें और दाढ़ी बनवा लें
असम के सीएम हिमंता बिस्वा सरमा के राहुल गांधी को सद्दाम हुसैन कहने के सवाल के जवाब में केशव प्रसाद मौर्य ने तंज कसा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी काशी आकर बाबा के दर्शन करें और दाढ़ी बनवा लें, इससे सब कुछ ठीक हो जाएगा.
कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फ्लॉप
भारत जोड़ो यात्रा से बीजेपी पर प्रभाव के सवाल के जवाब में कहा कि हिंदी-चीनी भाई-भाई बोलते-बोलते नेहरू जी ने देश का बड़ा हिस्सा गंवा दिया. उसके लिए राहुल गांधी को आंदोलन करना चाहिए था. जम्मू कश्मीर से हमने अनुच्छेद-370 खत्म किया. वहां पाकिस्तान के हिस्से में अभी भी कश्मीर का एक बड़ा हिस्सा है. उसके लिए राहुल गांधी आंदोलन करते तो समझ में आता. कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा फ्लॉप शो साबित हुई है.
देश ने कांग्रेस को बाउंस कर दिया

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










