
'राहुल गांधी कह सकते हैं शिवसेना सेक्युलर?', ओवैसी ने उद्धव-शिंदे को बताया एक
AajTak
एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुंब्रा में जनसभा को संबोधित करते हुए शिवसेना पर हमला बोला. ओवैसी ने शिंदे और उद्धव को एक बताते हुए कहा कि क्या राहुल गांधी ये कह सकते हैं कि शिवसेना सेक्युलर है. उन्होंने एनसीपी और शरद पवार पर भी जमकर हमला बोला.
ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने मुंबई के मुंब्रा में शनिवार को जनसभा को संबोधित किया. मुंब्रा के सुबुरबन इलाके में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने शिवसेना, उद्धव ठाकरे के साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) पर जमकर हमला बोला.
ओवैसी ने साफ कहा कि पार्टी गंवाने के कारण उद्धव ठाकरे से मुझे कोई सहानुभूति नहीं है. उन्होंने 90 के दशक में दंगों को लेकर शिवसेना पर हमला बोला. असदुद्दीन ओवैसी ने सवालिया लहजे में कहा कि मुंब्रा अस्तित्व में क्यों आया? वे कौन लोग थे जिन्होंने बुजुर्गों को मुंबई से भागकर यहां आने के लिए मजबूर किया? मैं कुछ भी नहीं भूला हूं और आप मुझसे पूछते हैं कि क्या मुझे उद्धव ठाकरे से सहानुभूति है?
उन्होंने कहा कि मैं उन दिनों को नहीं भूल पाया जब लोगों को टाडा के तहत सलाखों के पीछे डाल दिया गया था. ओवैसी ने ये भी कहा कि दावा किया जा रहा है कि उद्धव ठाकरे गुट सेक्युलर था. उन्होंने कहा कि उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे एक ही हैं. ओवैसी ने सवाल किया कि क्या राहुल गांधी ये कह सकते हैं कि शिवसेना सेक्युलर है? उन्होंने कांग्रेस और एनसीपी को भी निशाने पर लिया.
असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस और एनसीपी ने भी मुसलमानों के लिए कुछ भी नहीं किया. उन्होंने औरंगाबाद का नाम बदलकर सांभाजी नगर किए जाने को लेकर शरद पवार पर भी निशाना साधा. ओवैसी ने कहा कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार औरंगाबाद का नाम बदले जाने पर चुप्पी साधे रखे. मैं शरद पवार से पूछना चाहता हूं कि हमारे एक धर्मस्थल पर हमला किया गया.
शरद पवार मुस्लिमों के वोट मांगने जाएंगे
उन्होंने कहा कि विशालगढ़ में हमारे जिस धर्मस्थल पर हमला किया गया, वह 500 साल पुरानी दरगाह थी. ओवैसी ने कहा कि शरद पवार इस पर कुछ नहीं कहेंगे लेकिन वे पुणे में मुस्लिमों के वोट मांगने जाएंगे. उन्होंने कहा कि मोदी को रोकने का तर्क देकर उन्हें हमारे वोट चाहिए. ओवैसी ने कहा कि उनकी अपनी में ही किसे जमानत मिल गई? उन्होंने कहा कि क्या नवाब मलिक को जमानत मिली?

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









