
राहत के बाद शिंदे गुट का 'जोश हाई', संजय राउत की मुश्किलें बढ़ीं... महाराष्ट्र के 10 बड़े अपडेट्स
AajTak
Maharashtra Government Crisis: सुप्रीम कोर्ट के मिली मोहलत के बाद एकनाथ शिंदे और बागी गुट के बाकी विधायकों का जोश हाई है. दूसरी तरफ डिप्टी स्पीकर नरहरि जिरवाल को नोटिस मिल गया. फिलहाल बागी विधायक 12 जुलाई तक गुवाहाटी में ही रुक सकते हैं.
Maharashtra Government Crisis: महाराष्ट्र संकट में उद्धव ठाकरे की मुख्यमंत्री की कुर्सी जाएगी, या बचेगी यह सवाल हर तरफ है. इस पूरे संकट के बीच तीन प्रदेशों में हलचल तेज है. पहला नाम महाराष्ट्र का है, दूसरा गुवाहाटी का और तीसरा दिल्ली का. बागी विधायकों को घेरने के लिए महाराष्ट्र में रणनीति बनाई जा रही है.
वहीं गुवाहाटी के रेडिसन ब्लू होटल में बागी विधायक उद्धव गुट को मात देने की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं. तीसरी ओर दिल्ली में महाराष्ट्र के बीजेपी नेताओं का आना-जाना लगा हुआ है.
महाराष्ट्र में जारी शह और मात का यह खेल अबतक कहां तक पहुंचा उसके 10 बड़े अपडेट्स यहां जानिए

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









