
'रास्ते में कोई भी आया तो उड़ा देंगे, लेकिन...', लखनऊ में ASP के बेटे को SUV से रौंदने वालों का कुबूलनामा
AajTak
लखनऊ में तैनात एडिशनल एसपी श्वेता श्रीवास्तव (Shweta Srivastava) के इकलौते बेटे नामिश की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों के बीच रेस लगाने के दौरान यह बात हुई थी कि कोई भी रास्ते में आएगा तो उसे उड़ा देंगे.
यूपी की राजधानी लखनऊ में तैनात एडिशनल एसपी (ASP) श्वेता श्रीवास्तव के इकलौते बेटे नामिश की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. आरोपियों (सार्थक सिंह और देवश्री वर्मा) ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि जब रेस लगाई गई थी तभी तय कर दिया गया था कि रास्ते में कोई भी आया तो उसे उड़ा देंगे. ब्रेक नहीं लगाएंगे. यह बात आरोपी सार्थक ने देवश्री से कही थी. यही वजह है कि मासूम को रौंदते हुए SUV निकल गई.
बताते चलें कि श्रीवास्तव के बेटे की मौत मामले में जांच कर रही पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि दोनों के बीच रेस लगाने के दौरान यह बात हुई थी कि कोई भी रास्ते में आएगा तो उसे उड़ा देंगे लेकिन ब्रेक नहीं लगाएंगे. ये बात आरोपी सार्थक ने देवश्री से कही थी और उसने यही किया भी. सड़क किनारे स्केटिंग कर रहे मासूम नामिश को SVU रौंदते हुए निकल गई और रोकने का भी प्रयास नहीं किया.
'आरोपियों को लग रहा था कि पुलिस ट्रेस नहीं कर पाएगी'
CCTV फुटेज में गाड़ी का नंबर भी ट्रेस नहीं हो पाया था. आरोपी ये सोच रहे थे कि पिता सपा नेता रविंद्र सिंह दोनों को बचा लेंगे. यही वजह है कि वारदात के बाद घर जाकर सबसे पहले इसकी जानकारी दी थी. ADCP पूर्वी जोन सय्यद अली अब्बास के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने जिस तरीके से टक्कर मारी थी और CCTV फुटेज नहीं मिले थे, इससे उनको लगा था कि पुलिस उन्हें ट्रेस नहीं कर पाएगी.
पता था कि बच्चा नहीं बचेगा- आरोपियों का कुबूलनामा
एक्सीडेंट के वक्त कार में सवार सार्थक सिंह और देवश्री वर्मा ने कुबूल किया है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि उन्हें पता था कि बच्चा नहीं बचेगा. इसलिए मौके से भाग गए. पुलिस के मुताबिक, जिस जगह पर घटना हुई वहां कोई सीसीटीवी नहीं था. थोड़ी दूरी पर एक चाय की दुकान के पास लगे सीसीटीवी के जरिए एसयूवी की पहचान की गई और उसका रूट पता किया गया. गाड़ी का नंबर मिलने के बाद दोनों आरोपियों को पकड़ लिया गया.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








