
राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी, राहुल गांधी... आंबेडकर को इन हस्तियों ने दी श्रद्धांजलि, 10 Photos में देखें
AajTak
देश आज बाबा भीमराव रामजी अंबेडकर साहेब को याद कर रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और मल्लिकार्जुन खरगे समेत राहुल गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. आज भीमराव आंबेडकर की 134वीं जयंती है.
युगपुरुष भीमराव अंबेडकर ने भारत के सामाजिक इतिहास को एक नई दिशा दी है. ये एक ऐसा व्यक्तित्व जो सिर्फ एक नाम नहीं, बल्कि विचारों की एक क्रांति है. वे एक ऐसे पथप्रदर्शक थे, जिनका जीवन संघर्ष, ज्ञान और समानता की मिसाल है.
एक बच्चा जो अछूत समझा गया, वही बड़ा होकर भारत का संविधान निर्माता बना. अंबेडकर ने भारत की आत्मा को नया आकार दिया.
शिक्षा पूरी करने के बाद डॉक्टर भीमराव अंबेडकर ने भारत आकर सामाजिक क्रांति की शुरुआत की.
उन्होंने देखा कि दलितों को मंदिरों में जाने, सार्वजनिक जल स्रोतों से पानी लेने और समाज के साथ बराबरी से रहने का अधिकार नहीं हैं.
1927 में उन्होंने महाड़ सत्याग्रह की शुरुआत की, जहां उन्होंने दलितों के साथ चवदार तालाब से पानी पिया. ये एक प्रतीक था सामाजिक समानता का.
उन्होंने नासिक का कालाराम मंदिर सत्याग्रह भी किया, जिसमें दलितों के मंदिर प्रवेश के अधिकार की मांग की गई.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








