
राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार के नाम की NDA की खोज पूरी, कल हो सकता है नाम का ऐलान
AajTak
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (ram nath kovind) का कार्यकाल 24 जुलाई 2022 को खत्म हो रहा है. 8 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव होंगे और 21 जुलाई को देश को नए राष्ट्रपति मिल जाएंगे. 29 जून नामांकन की आखिरी तारीख होगी.
राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की खोज पूरी हो चुकी है. भारतीय जनता पार्टी ने NDA के अपने सहयोगियों के साथ बैठक के बाद किसी एक नाम पर सहमति बना ली है. बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम को भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होगी जिसके बाद राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की ओर से नाम का ऐलान हो सकता है.
बता दें कि बीजेपी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए 14 सदस्यीय मैनेजमेंट टीम का गठन किया है. बीजेपी की इस मैनेजमेंट टीम में केंद्र की नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रियों के साथ ही पार्टी के सांसद और पदाधिकारी भी शामिल हैं.
बीजेपी 14 सदस्यीय इस टीम के संयोजक की जिम्मेदारी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को सौंपी गई है. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े और सीटी रवि को सह संयोजक बनाया गया है. इस मैनेजमेंट टीम में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी, अश्विनी वैष्णव, सर्बानंद सोनोवाल, अर्जुन राम मेघवाल और डॉक्टर भारती पवार को भी जगह दी गई है.
पूरे देश में प्रचार के लिए ये है प्लान
कहा जा रहा है कि एनडीए की ओर से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार जिसे भी बनाया जाएगा, उसे चुनाव प्रचार के लिए पूरे देश में भेजने की योजना है. पार्टी राष्ट्रपति चुनाव में किसी तरह की कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती और इसी को ध्यान में रखते हुए बीजेपी ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए 14 सदस्यों की चुनाव मैनेजमेंट टीम का गठन किया है.
29 जून नामांकन की अंतिम तारीख

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.









