
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले कर्नाटक के CM सिद्धारमैया, 7 अहम विधेयकों के लिए मांगी मंजूरी
AajTak
राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजे गए इन विधेयकों में एजुकेशन, माइनिंग टैक्सेशन, सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता और प्रशासनिक सुधार से जुड़े अहम प्रावधान शामिल हैं. इनमें सबसे प्रमुख विधेयक 'बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार (कर्नाटक संशोधन) विधेयक 2025' है, जिसका उद्देश्य राज्य में मौजूदा आरटीई (RTE) ढांचे में संशोधन करना है.
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने राज्य विधानमंडल की ओर से पारित सात महत्वपूर्ण विधेयकों को मंजूरी देने का अनुरोध किया.
किन विधेयकों को मिलनी है मंजूरी? राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजे गए इन विधेयकों में एजुकेशन, माइनिंग टैक्सेशन, सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता और प्रशासनिक सुधार से जुड़े अहम प्रावधान शामिल हैं. इनमें सबसे प्रमुख विधेयक 'बच्चों को मुफ्त और अनिवार्य शिक्षा का अधिकार (कर्नाटक संशोधन) विधेयक 2025' है, जिसका उद्देश्य राज्य में मौजूदा आरटीई (RTE) ढांचे में संशोधन करना है.
इसके अलावा 'कर्नाटक (खनिज अधिकार और खनिज संपन्न भूमि) कर विधेयक 2024' भी शामिल है, जिसका मकसद राज्य को खनिज संसाधनों से अधिक राजस्व दिलाना है. वहीं, 'कर्नाटक सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता (संशोधन) अधिनियम 2025' का उद्देश्य सरकारी खरीद प्रक्रिया में अधिक जवाबदेही लाना है.
इन विषयों के लिए केंद्र की मंजूरी जरूरी
इस पैकेज में 'पंजीकरण (कर्नाटक संशोधन) विधेयक 2024 और 2025', तथा 'नोटरी (कर्नाटक संशोधन) विधेयक 2025' भी शामिल हैं, जिनका उद्देश्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं को सरल बनाना है. इसके अलावा 'कर्नाटक हिंदी धार्मिक संस्थान और धर्मार्थ न्यास (संशोधन) विधेयक 2024' भी राष्ट्रपति की मंजूरी के लिए भेजा गया है.
इन विधेयकों के लागू होने से पहले राष्ट्रपति की मंजूरी जरूरी है क्योंकि ये ऐसे विषयों से संबंधित हैं जिनके लिए केंद्रीय सरकार की स्वीकृति अनिवार्य होती है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






