
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी के मामले में घिरे कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी, MP में FIR
AajTak
आदिवासी भाजपा नेता ओमप्रकाश धुर्वे ने डिंडोरी कोतवाली में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर अधीर रंजन की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर ओमप्रकाश धुर्वे ने खुद को आहत बताया और कहा कि ये आदिवासी समुदाय का अपमान है. हालांकि अधीर रंजन चौधरी ने अपनी टिप्पणी पर माफी मांग ली है.
भारतीय जनता पार्टी के सीनियर मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने डिंडोरी कोतवाली में कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है. मामला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को लेकर की गई अनर्गल टिप्पणी से जुड़ा है. ओमप्रकाश धुर्वे आदिवासी नेता हैं.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी की ओर से की गई टिप्पणी को लेकर धुर्वे ने खुद को आहत बताया है. उन्होंने इस संबंध में डिंडोरी कोतवाली में लिखित शिकायत दी जिसके बाद पुलिस ने धारा 153(2),505 A के तहत जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को दिल्ली भेज दिया है.
इस पूरे मामले में आदिवासी भाजपा नेता व राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त (मप्र राज्य पर्यटन विकास निगम अध्यक्ष) विनोद गोटिया बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ गुरुवार शाम शाम डिंडोरी कोतवाली थाना पहुंचे.
कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए ओमप्रकाश धुर्वे ने कहा कि कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने आदिवासी समाज को आहत करने वाला बयान दिया है और आदिवासी समाज का अपमान किया है, जिसको लेकर डिंडोरी कोतवाली थाना में लिखित शिकायत दर्ज करवा कर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के खिलाफ दण्डात्मक कार्रवाई की मांग की गई है.
क्या है मामला
दरअसल, अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' बोल दिया. इसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और अधीर रंजन चौधरी पर जमकर निशाना साधा. हालांकि, अधीर रंजन ने बाद में कहा कि उनसे भूल हो गई. उनकी जुबान फिसल गई थी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









