
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिल्ली मेट्रो में की यात्रा, देखें वीडियो
AajTak
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो से यात्रा की. उनकी इस यात्रा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में राष्ट्रपति मेट्रो के अंदर सीट पर बैठी हुई नजर आ रही हैं, जबकि उनके इर्द-गिर्द सुरक्षा कर्मियों की भारी भीड़ नजर आ रही है.
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो से यात्रा की. उनकी इस यात्रा का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में राष्ट्रपति मेट्रो के अंदर सीट पर बैठी हुई नजर आ रही हैं, जबकि उनके इर्द-गिर्द सुरक्षा कर्मियों की भारी भीड़ नजर आ रही है. राष्ट्रपति को मेट्रो में यात्रा के दौरान डीएमआरसी के उच्चाधिकारी मेट्रो के बारे में जानकारी दे रहे हैं. साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपनी यात्रा के दौरान मेट्रो अधिकारी से सवाल करती हुई भी नजर आ रही हैं. समाचार एजेंसी की ओर से जारी किए गए वीडियो में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पीली साड़ी और मस्टर्ड कलर का स्वेटर पहने यात्रा करते हुए दिख रहीं हैं.

अमेरिका-इजरायल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में LPG की किल्लत अब भी जारी है. गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं. गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है. होटल-रेस्टोरेंट में गैस का स्टॉक खत्म होने से बिजनेस ठप होने लगे हैं. कई जगह ताले भी लटकने लगे हैं. त्योहारी सीजन में घरों में भी इसका असर दिख रहा है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.










