
'राष्ट्रपति ट्रंप को थैंक्यू कहिएगा...', कतर में कश्मीरी वेटर की बात सुन चौक गईं व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव!
AajTak
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट जब कतर के एक होटल में सुबह नाश्ता कर रही थीं तो उनसे एक ऐसा वेटर मिला जो कश्मीर का था. इस वेटर ने एक राष्ट्रपति ट्रंप को थैंक्यू बोलकर लेविट की उत्सुकता बढ़ा दी.
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट जब कतर की राजधानी दोहा में सुबह का नाश्ता कर रही थीं तो एक दिलचस्प वाकया हुआ. कैरोलिन लेविट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के कतर दौरे के वक्त दोहा में थीं. इस दौरान जब एक सुबह वे नाश्ता कर रही थीं तो होटल का वेटर उनके पास आया. ये वेटर कैरोलिन लेविट पहचानता था और उनके काम से भी अवगत था.
इस वेटर ने कैरोलिन लेविट से कहा कि वे उनके तरफ से राष्ट्रपति ट्रंप को थैंक्यू कहे. एक वेटर द्वारा अमेरिका के राष्ट्रपति को थैंक्यू कहा जाना थोड़ा लीक से हटकर था. व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने तत्काल इस वेटर से पूछा- ऐसा क्यों?
कैरोलिन लेविट के इस सवाल पर वेटर ने जो जवाब दिया वो अंतर्राष्ट्रीय राजनीति और उसके प्रभाव की दिलचस्प कहानी कहता है.
कैरोलिन लेविट के इस सवाल पर इस वेटर ने अपने मन की बात कही. कैरोलिन लेविट के अनुसार इस वेटर ने कहा कि वो कश्मीर से है, और भारत-पाकिस्तान के संबंधों में पैदा हुए तनाव की वजह से कश्मीर लौट नहीं पा रहा है. लेकिन अब भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम की वजह से ये वेटर कश्मीर लौट पाएगा. इस वेटर ने माना कि भारत-पाकिस्तान के बीच युद्धविराम करवाने के लिए राष्ट्रपति ट्रंप को उचित श्रेय नहीं मिल पा रहा है. उनके कोशिश की वजह से ही दक्षिण एशिया में परमाणु युद्ध होते-होते बच गया.
कैरोलिन लेविट ने ट्वीट कर बताया कि उस वेटर को बता दिया गया कि अब वो कश्मीर लौट पाएगा.
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने अपने राष्ट्रपति की तारीफ कहते हुए एक्स पर लिखा, "राष्ट्रपति ट्रंप को दुनिया भर में कई संघर्ष विरासत में मिले हैं और वह एक-एक करके उनसे निपट रहे हैं. मध्य पूर्व की इस ऐतिहासिक यात्रा ने इस क्षेत्र में अमेरिकी विदेश नीति में एक महत्वपूर्ण मोड़ को चिह्नित किया है जो अंततः मध्य पूर्व के स्वर्ण युग की शुरुआत करेगा! शक्ति के माध्यम से शांति बहाल हो रही है!"

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









