
'रावण श्रीलंका में था, तो मारीच-सुबाहु तो उत्तर में ही थे', बिहार के शिक्षा मंत्री को मनोज तिवारी का जवाब
AajTak
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव द्वारा रामचरितमानस को लेकर दिए विवादित बयान पर बीजेपी हमलावर हो गई है. मनोज तिवारी ने मंत्री चंद्रशेखर को ही पोटेशियम साइनाइड बताया है. उन्होंने कहा कि 'रावण श्रीलंका में था, तो मारीच-सुबाहु तो उत्तर में ही थे. जिस तरह वो राम और सनातन को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे थे वैसी कोशिश ये इंडिया एलायंस भी कर रहा है.
बिहार के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर यादव द्वारा रामचरितमानस को लेकर दिए विवादित बयान पर बवाल बढ़ता जा रहा है. रामचरितमानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से करने पर बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि वो खुद अपनी पार्टी के लिए पोटेशियम साइनाइड बन चुके हैं.
मनोज तिवारी ने कहा, 'यह जो भी सज्जन हैं वो खुद अपनी पार्टी के पोटेशियम साइनाइड बन चुके हैं, यह सिर्फ मंत्री जी की भावना नहीं है बल्कि इंडिया एलायंस की प्लानिंग है. एक मंत्री साउथ से बोलते हैं तो एक यहां से. अगर रावण श्रीलंका में थे तो मारीच और सुबाहु तो उत्तर में भी थे. यह लोग अपना काम कर रहे हैं. सत्य, सनातन, राम को नुकसान पहुंचाने का काम जैसे रावण करते थे वैसे ही इस एलायंस का निर्माण ही इसलिए हुआ है कि सत्य, सनातन धर्म को नुकसान पहुंचाया जाए.'
बीजेपी सांसद ने कहा, 'इसका एक प्री प्लांड ट्रेंड है और जो स्टालिन ने कहा की एलायंस सनातन धर्म को खत्म करने के लिए ही बना है तो वहां मौजूद तमिल भाषा समझने वाले लोगों ने यह फैला दिया तभी हमें भी समझ में आया. चंद्रशेखर जी भले बिहार से हैं लेकिन यह अपनी करनी से अपनी पार्टी के लिए मुश्किल खड़ी कर रहे हैं.'
मनोज तिवारी ने सोनिया गांधी पर भी बोला हमला
मनोज तिवारी ने कहा, पता नहीं कहां से बुद्धि आई है लेकिन मुझे तो लगता है कि यह बुद्धि सोनिया जी से आई है वह इस देश में तो आ गईं लेकिन उन्हें यह पच नहीं पा रहा है. सोनिया गांधी और उनके बच्चे सनातन को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं.
बता दें कि चंद्रशेखर यादव ने रामचरितमानस की तुलना पोटेशियम साइनाइड से की थी, उन्होंने हिन्दी दिवस पर एक कार्यक्रम के दौरान ये बयान दिया था. इस पर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) ने भी आपत्ति जाहिर की है.

मथुरा में फरसा वाले बाबा की मौत को लेकर फैली अफवाहों और बवाल के बाद पुलिस ने स्पष्ट किया कि ये हत्या नहीं, बल्कि दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और गौ तस्करी से इसका कोई संबंध नहीं है. अफवाहों के कारण इलाके में पथराव और हंगामा हुआ, जिसमें पुलिसकर्मी घायल हुए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रण में लेकर जांच शुरू कर दी है.

मथुराक के कोसी कला इलाके में एक ट्रक से दूसरे ट्रक में हुई टक्कर में गौरक्षक चंद्रशेखर उर्फ फरसे वाले बाबा की मौत हो गई थी. इस मामले में घायल ट्रक चालक की भी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई है. पुलिस का कहना है कि इस मामले को गौतस्करी कहकर अफवाह फैलाई गई और हाइवे जाम करने के साथ पथराव किया गया. इस पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर 13 लोगों को अरेस्ट किया गया है.

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने दिल्ली समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी ने बताया है कि सोमवार को दिल्ली का आसमान बादलों से घिरा रहेगा और सुबह से दोपहर के बीच गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है. अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज Pyxis Pioneer रविवार सुबह मंगलुरु बंदरगाह पहुंच गया.










