
'रावण-मेघनाथ-कुंभकरण' भी महंगे... महंगाई की ऐसी मार, कारीगर-खरीदार बेहाल
AajTak
रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का जो पुतला पहले 15 हजार रुपये में मिल जाता था, अब वही पुतला 25 से 30 हजार रुपये तक बिक रहा है. इसको लेकर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलो के खरीदार परेशान हैं. वहीं जो इन पुतलों को बनाने वाले भी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं.
महंगाई का असर इस बार रावण, मेघनाथ और कुंभकरण पर भी पड़ रहा है. जीएसटी लगने की वजह से रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले के दाम में काफी इजाफा हुआ है. यानी दशहरा में रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलों को जलाना अब रामलीला कमेटियों के लिए काफी महंगा सौदा हो गया है.
रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का जो पुतला पहले 15 हजार रुपये में मिल जाता था, अब वही पुतला 25 से 30 हजार रुपये तक बिक रहा है. इसको लेकर रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतलो के खरीदार परेशान हैं. वहीं जो इन पुतलों को बनाने वाले भी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, क्योंकि पुतले महंगे होने के कारण बिक्री में गिरावट आई है.
कारीगरों का कहना है कि इस साल रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतलों पर लगी जीएसटी के कारण इनके दाम पिछले सालों से काफी ज्यादा बढ़ चुके हैं, जो पुतला 15 हजार रुपये में बेचते थे, अब वही पुतला 25 से 30 हजार रुपये में बेचना पड़ रहा है, पुतला महंगा होने के कारण अब डिमांड कम आ रही है.
कारीगर ने बताया कि बांस पर 5 फीसदी और रोगनी कागज पर 12 से बढ़ाकर 18 फीसदी जीएसटी करने से इस बार रावण, मेघनाथ, कुंभकरण के पुतलों के दाम दोगुना हो गए हैं. कारीगर को एक पुतला तैयार करने में कम से कम 3 दिन लगते हैं. कारीगर ने कहा कि सामान के दाम बढ़ने से ग्राहक रेट कम दे रहे हैं, जिससे हमारा मेहनताना कम हो गया है.
कारीगर जोगिंदर पाल का कहना है कि 30 फीट ऊंचा रावण, मेघनाथ, कुंभकरण का पुतला पहले 15 हजार में तैयार कर देते थे लेकिन अब महंगाई इतनी बढ़ गई है कि यह 30 हजार रुपए में बनाकर दिया जा रहा है, धार्मिक अस्था से जुडे सामान मार्केट में सस्ता होना चाहिए ताकि धार्मिक आस्था से जुडे लोगों की डिमांड को पूरा किया जा सके.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










