
रायपुर में मॉर्चरी के बाहर लगी शवों की लाइन, BJP नेता ने शेयर किया गया Video
AajTak
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है. प्रदेश में कोरोना के बढ़ते आंकड़े बेहद चिंताजनक हैं. इसके बावजूद अधिकतर लोग बेखौफ होकर घूमते हैं. मॉर्चरी के बाहर शवों की लाइन का किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसे महाराष्ट्र के बीजेपी नेता ने शेयर कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा.
छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस की रफ्तार बेकाबू होती जा रही है. प्रदेश में कोरोना के बढ़ते आंकड़े बेहद चिंताजनक हैं. इसके बावजूद अधिकतर लोग बेखौफ होकर घूमते हैं. मॉर्चरी के बाहर शवों की लाइन का किसी ने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जिसे महाराष्ट्र के बीजेपी नेता ने शेयर कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा. (रायपुर से महेंद्र नामदेव की रिपोर्ट) बीजेपी नेता प्रेम शुक्ल ने ट्वीट करते हुए लिखा कि यह छत्तीसगढ़ के आंबेडकर अस्पताल का दृश्य है जहां शव रखने की भी जगह नहीं, अंतिम संस्कार के लिए अपनी पारी की प्रतीक्षा करते शव ! श्रीमान राहुल गांधी थोड़ी भी शर्म बची हो तो इस पर भी कुछ बोलो ! (प्रतीकात्मक फोटो) यह #छत्तीसगढ़ के #आंबेडकर अस्पताल का दृश्य है। जहां शव रखने की भी जगह नहीं, अंतिम संस्कार के लिए अपनी पारी की प्रतीक्षा करते शव ! श्रीमान @RahulGandhi थोड़ी भी शर्म बची हो तो इस पर भी कुछ बोलो ! pic.twitter.com/t12d9zz32E
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









