
रायपुरः सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, DRG के 3 जवान शहीद
AajTak
छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. इसमें DRG के 3 जवान शहीद हो गए हैं. जबकि 2 जवानों के जख्मी होने की खबर है. सीएम बघेल ने नक्सलियों की इस कायराना हरकत की निंदा करते हुए कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है. इसमें DRG के 3 जवान शहीद हो गए हैं. जबकि 2 जवानों के जख्मी होने की खबर है. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ कुंदेड़ और जगरगुंडा के बीच हुई है. नक्सली पहले से ही घात लगाकर बैठे थे. मुठभेड़ सुबह 8.30 बजे शुरू हुई.
एजेंसी के मुताबिक पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने बताया कि जगरगुंडा और कुंदेड गांवों के बीच सुबह करीब 9 बजे उस समय झड़प हुई, जब डीआरजी की एक टीम तलाशी अभियान पर निकली थी. उन्होंने कहा कि टीम ने राजधानी रायपुर से 400 किमी दूर स्थित जगरगुंडा पुलिस थाना क्षेत्र से एक अभियान शुरू किया था.
पुलिस महानिरीक्षक (बस्तर रेंज) सुंदरराज पी ने कहा कि मुठभेड़ में एएसआई रामूराम नाग, सहायक कांस्टेबल कुंजम जोगा और सैनिक वंजम भीमा शहीद हो गए हैं. उन्होंने कहा कि अतिरिक्त बल को मौके पर भेजा गया है.
सीएम भूपेश बघेल ने जगरगुंडा के पास नक्सली हमले में 3 जवानों की शहादत पर गहरा दुःख प्रकट किया. साथ ही शहीदों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की. सीएम बघेल ने नक्सलियों की इस कायराना हरकत की निंदा करते हुए कहा कि जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.

यूपी में जल जीवन मिशन में लापरवाही पर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है. 12 जिलों के 26 इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 12 को निलंबित किया गया, जबकि अन्य पर जांच, नोटिस और तबादले की कार्रवाई हुई है. खराब गुणवत्ता, धीमी प्रगति और शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया. सरकार ने स्पष्ट किया है कि हर घर नल योजना में किसी भी तरह की लापरवाही अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

कड़क है नॉर्थ बंगाल की चुनावी चाय! 54 सीटों में छुपा सत्ता का स्वाद, स्विंग वोटर्स करेंगे असली फैसला
उत्तर बंगाल की 54 सीटें पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी मानी जाती हैं, जहां चुनावी ‘चाय’ का स्वाद हर बार बदलता है. टीएमसी और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर में यह इलाका स्विंग जोन की भूमिका निभाता है. चाय बागान, पहाड़ी राजनीति, आदिवासी और राजवंशी वोटबैंक जैसे कई फैक्टर नतीजों को प्रभावित करते हैं. छोटे वोट शिफ्ट भी यहां बड़ा असर डाल सकते हैं, जिससे तय होगा कि राज्य की सत्ता किसके हाथ जाएगी.

मर तो वो 13 साल पहले गया था लेकिन मौत सचमुच तब उसके हिससे में आई जब इस चिता में लेटने के बाद जब हरीश की आत्मा की लाइट यानी रोशनी चिता से उठती इस आग के साथ मिलकर हमेशा-हमेशा के लिए ये दुनिया छोड़ गई. पर इस दुनिया को छोड़ने से पहले हरीश आजादा भारत के इतिहास का पहला भारतीय बन गया जिसे अदालत और अस्पताल ने मिलकर मां-बाप की इच्छा को ध्यान में रखते हुए इच्छामृत्यु दी.










