
रायगढ़ लैंडस्लाइड में अबतक 16 मौतें, 24 घंटे बाद भी जारी रेस्क्यू ऑपरेशन, बारिश बढ़ा रही मुसीबत
AajTak
महाराष्ट्र के रायगढ़ में लैंडस्लाइड से भीषण तबाही का मंजर देखने को मिला था. यहां एक पूरा का पूरा गांव लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया था. लोगों को बचाने का कार्य जारी है. हालांकि, राहत बचाव कार्य में तमाम तरह की परेशानियां सामने आ रही हैं.
मुंबई से सटे रायगढ़ की एक दुर्गम पहाड़ी पर स्थित इरशालवाड़ी गांव लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया था. घटना की खबर सामने आते ही रेस्क्यू टीमें लोगों के बचाव के लिए उस पहाड़ी पर पहुंचीं. कल शाम खराब मौसम और अंधेरे की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया था. हालांकि, आज (शुक्रवार) सुबह से एक बार फिर रेस्क्यू ऑपरेशन दोबारा चलाया गया है. मौसम विभाग की मानें तो आज भी रायगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट है. ऐसे में रेस्क्यू ऑपरेशन में परेशानी आ सकती है.
रेस्क्यू ऑपरेशन में आ रहीं ये परेशानियां इरशालगढ़ गांव पर बुधवार रात करीब ग्यारह बजे पहाड़ टूटकर गिरा और पूरा का पूरा गांव लैंडस्लाइड की चपेट में आ गया. तब से ही यहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. बुधवार रात से शुरू हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन आज शुक्रवार सुबह तक जारी है. इस रेस्क्यू ऑपरेशन में हजार रेस्क्यूकर्मी जुटे हुए हैं जिसमें एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के साथ इलाके के सैंकड़ों पर्वतारोही भी शामिल हैं.
रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल बचावकर्मियों का कहना है कि ऊपर हालात बेहद विषम हैं. उन्होंने बताया कि लैंडस्लाइड की वजह से पहाड़ी पर मलबे का ढेर है और उस मलबे को कहां हटाया जाए इसको लेकर बचावकर्मियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. साथ ही, लगातार हो रही बारिश के चलते भी पहाड़ी पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला पाना मुश्किल हो रहा है.
बताया जा रहा है कि इरशालवाड़ी गांव में करीब 48 परिवार और 46 घर थे. मलबे में कितने लोग फंसे हैं इसका सटीक अंदाजा मुश्किल हो रहा, लेकिन माना जा रहा है कि करीब 50 से 100 के बीच लोग मलबे में हो सकते हैं. इस लैंडस्लाइड की घटना में अबतक 16 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं.
पहाड़ी पर ही किया जाएगा मृतकों का अंतिम संस्कार इरशालवाड़ी तक रास्ता एक खड़ी चढ़ाई से होकर जाता है. वहीं, इस चोटी पर चढ़ने में करीब दो से ढाई घंटे लगते हैं. इन परिस्थितियों को देखते हुए ही प्रशासन ने फैसला किया है कि सभी मृतकों का अंतिम संस्कार ऊपर चोटी पर ही किए जाएगा. बता दें, महाराष्ट्र के सीएम राहत बचाव के कार्य का जायजा लेने खुद घटनास्थल पर पहुंचे. यहां सीएम ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और पीड़ितों को हर संभव मदद की बात कही. सीएम एकनाथ शिंदे ने मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख के मुआवजे का ऐलान भी किया. साथ ही, ये भी कहा कि इस घटना में घायल हुए लोगों का इलाज सरकार द्वारा करवाया जाएगा.

मिड मार्च में तेज़ गर्मी महसूस हो रही थी. ये सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी था. लेकिन फिर बारिश ने ऐसी दस्तक दी है कि पहाड़ों और मैदानों में ठंड लौट आई है. ये सब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से हुआ. IMD के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में 29 मार्च तक बर्फबारी और बारिश जारी रहेगी.

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए गाजियाबाद पुलिस ने नौशाद अली को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया. वह पंचर की दुकान की आड़ में जासूसी कर रहा था. इस गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पकड़े जा चुके हैं. गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की फोटो-वीडियो पाकिस्तान भेजता था. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. 50 सोलर कैमरे लगाने की योजना थी, जिनमें से कुछ बरामद कर जांच जारी है.

मालदीव में 19 मार्च को हुए स्पीडबोट हादसे में गौतम सिंघानिया सुरक्षित बच गए, जबकि एक भारतीय अब भी लापता है. मालदीव पुलिस सेवा के अनुसार, वावू फेलिधू में हुई इस घटना में 7 लोग सवार थे. सिंघानिया को मामूली चोटों के बाद छुट्टी मिल गई. दो घायलों का इलाज जारी है और दो को भारत भेजा गया. पी वी सिंधु ने दो लोगों के निधन की आशंका जताई है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. हादसे की वजह की जांच जारी है.

IMD के अनुसार, इस सप्ताह उत्तर-पश्चिम भारत में तीन सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ बारिश, तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ आएंगे., जिससे पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मौसम अस्थिर रहेगा. यह स्थिति रबी फसलों जैसे गेहूं, सरसों और चना के लिए खतरा है, क्योंकि तेज हवाएं और बेमौसम बारिश फसलों को नुकसान पहुंचा सकती हैं.

'सब देखते रहे, वो गोली चलाता रहा…' वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज हत्याकांड की चश्मदीद छात्रा शिवांगी सिंह का बयान सामने आया है. उसने बताया कि बीएससी छात्र सूर्य प्रताप सिंह को बचाने की कोशिश हुई, लेकिन हमलावर दोबारा लौटकर गोली मार गया. घटना के बाद कॉलेज सुरक्षा, प्रशासन की भूमिका और कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, जिससे छात्रों में डर और आक्रोश का माहौल है.








