
राम रहीम को बार-बार पैरोल, कुलदीप सेंगर की सजा सस्पेंड... जघन्य रेप के दोषी अदालतों से किन आधारों पर पा रहे राहत?
AajTak
भारत में रेप और हत्या के दोषी राम रहीम को बार-बार पैरोल मिलने और रेपिस्ट कुलदीप सिंह सेंगर की सजा सस्पेंड होने के पीछे क्या कानूनी आधार हैं? इस बारे में विस्तार से पढ़ें प्रावधान और अदालती फैसले की कहानी.
Rape Convicts Relief in India: डेरा सच्चा सौदा का प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह इंसा एक सजायाफ्ता मुजरिम है, जिसे साल 2017 में दो महिला अनुयायियों के साथ बलात्कार के मामले में दोषी ठहराया गया था. इसके अलावा, एक पत्रकार की हत्या के आरोप में भी उसे सजा सुनाई गई. उसे दोषी करार दिए जाने के बाद 20 साल की कैद की सजा हुई, लेकिन बार-बार पैरोल और फर्लो मिलने से वो जेल से बाहर आता रहा है. इसी तरह से यूपी में पूर्व बीजेपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को साल 2017 में उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराया गया था. उसे एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और अपहरण के मामले में उम्रकैद की सजा मिली. लेकिन हाल ही में हाई कोर्ट ने उसकी सजा सस्पेंड कर दी. ऐसे मामलों की वजह से कई सवाल उठ रहे हैं. चलिए जानते हैं इस मामले की पूरी कहानी.
बाबा को पैरोल मिलने की वजह राम रहीम को मिलने वाली आजादी को हरियाणा सरकार की मेहरबानी के तौर पर देखा जाता है. इसके पीछे राजनीतिक प्रभाव की आशंका भी है. राम रहीम को अब तक 12 से ज्यादा बार पैरोल मिल चुकी है, जिसमें 2025 में भी 30 दिनों की पैरोल शामिल है. यह मामला महिलाओं की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है. हैरानी की बात ये है कि हर बार रेपिस्ट बाबा को पैरोल अच्छे व्यवहार और पारिवारिक कारणों के आधार पर दी जाती है, जैसा कि हरियाणा सरकार दावा करती है. लेकिन आलोचक कहते हैं कि डेरा सच्चा सौदा का बड़ा अनुयायी आधार राजनीतिक पार्टियों को प्रभावित करता है.
उदाहरण के तौर पर, 2024 में हरियाणा चुनाव से पहले 20 दिनों की पैरोल दी गई, जिसमें चुनावी गतिविधियों में भाग न लेने की शर्त थी. पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने कई बार पैरोल पर रोक लगाने की कोशिश की, लेकिन सरकार फिर से पैरोल देती रही. इससे पहले वहां कारागार के नियमों में संशोधन भी किया गया था. साल 2023 में बीबीसी रिपोर्ट में कहा गया कि राम रहीम ने पिछले साल का एक तिहाई समय जेल से बाहर बिताया. यह प्रक्रिया जेल नियमों के तहत है, लेकिन इसमें पारदर्शिता की कमी है.
राजनीतिक कनेक्शन और पैरोल डेरा सच्चा सौदा के लाखों अनुयायी हरियाणा और पंजाब में वोट बैंक माने जाते हैं, जिससे राम रहीम को पैरोल मिलने में आसानी होती है. द हिंदू अखबार में 2022 में रिपोर्ट आई कि राजनीतिक नेता राम रहीम से मिलने जाते हैं. 2025 में अप्रैल में 21 दिनों की फर्लो दी गई, जिसमें भारी सुरक्षा के साथ जेल से बाहर निकले. विपक्षी पार्टियां जैसे कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत की कि यह वोट प्रभावित कर सकता है. पैरोल के दौरान राम रहीम डेरा मुख्यालय में रहता है और अनुयायियों से मिलता है. ऐसे में यह सवाल उठाता है कि क्या पैरोल का दुरुपयोग हो रहा है?
अदालती दखल का असर पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने 2024 में राम रहीम की पैरोल पर सवाल उठाए और कहा कि बिना कोर्ट की अनुमति के आगे पैरोल न दी जाए. कोर्ट ने मार्च 2024 में सरेंडर करने का आदेश दिया, लेकिन फिर भी नई पैरोल मिल गई. कुछ मीडिया रिपोर्टस् के अनुसार, राम रहीम 1990 से डेरा प्रमुख है और उसके खिलाफ कई केस हैं. पैरोल के खिलाफ याचिकाएं दाखिल होती रहती हैं, लेकिन राज्य सरकार के पास पैरोल देने का अधिकार है. यह दिखाता है कि कानूनी प्रक्रिया में राजनीतिक दखल हो सकता है. महिलाओं के अधिकार संगठन इस पर विरोध जताते हैं.
ऐसा ही है कुलदीप सिंह सेंगर का मामला कुलदीप सिंह सेंगर यूपी का पूर्व बीजेपी विधायक है. उसे 2017 उन्नाव रेप केस में दोषी ठहराया गया था. एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और अपहरण के आरोप में उसे उम्रकैद की सजा हुई. साल 2019 में दिल्ली की अदालत ने सजा सुनाई, लेकिन 2025 में दिल्ली हाई कोर्ट ने सजा सस्पेंड कर दी. सेंगर पर पीड़िता के पिता की हत्या कराने का भी आरोप था. यह केस पूरे देश में सुर्खियां बना, क्योंकि पीड़िता ने आत्मदाह की कोशिश की थी. सेंगर अब भी अन्य सजाओं के कारण जेल में हैं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






