
राम मंदिर ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे पीएम मोदी, अयोध्या अभेद्य किले में तब्दील, 6,970 जवान तैनात
AajTak
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे. इससे पहले पीएम मोदी अयोध्यावासियों का अभिवादन करेंगे और मंदिरों में पूजा-अर्चना करेंगे. इस ऐतिहासिक अवसर के लिए प्रशासन ने अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की है. ATS और NSG समेत कुल 6,970 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अयोध्या जाएंगे, जहां पीएम श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के शिखर पर ध्वजारोहण करेंगे. इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं. सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वयं अयोध्या पहुंचकर सभी तैयारियों का जायजा लिया और अंतिम निर्देश दिए. पूरे शहर में अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था की गई है.
अयोध्या में श्री राम मंदिर में ध्वजारोहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने से पहले प्रशासन ने असाधारण रूप से उच्च स्तर की सुरक्षा-व्यवस्था लागू कर दी है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में, शहर भर में कानून-व्यवस्था की कड़ी निगरानी सुनिश्चित करते हुए, अभेद्य सुरक्षा घेरा स्थापित किया गया है.
6,970 सुरक्षा कर्मी तैनात
सूत्रों के अनुसार, सुरक्षा-व्यवस्था में कुल 6,970 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं, जिनमें ATS के कमांडो, NSG के स्नाइपर, साइबर विशेषज्ञ और तकनीकी टीमें शामिल हैं. पूरे मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में एंटी-ड्रोन तकनीक, स्नाइपर निगरानी और उन्नत निगरानी प्रणाली कार्यरत है.
पुलिस अधीक्षकों से लेकर क्षेत्र-स्तरीय टीमों तक के वरिष्ठ अधिकारी निर्बाध समन्वय सुनिश्चित करने के लिए अभियानों की निगरानी कर रहे हैं. भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा जांच, विस्फोटकों का पता लगाने और आपातकालीन प्रतिक्रिया के लिए तैनात कर्मियों को प्रमुख स्थानों पर तैनात किया गया है. बम निरोधक दस्ते, श्वान दस्ते, अति विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा टीमें, अग्निशमन यूनिटों, यातायात विभाग और त्वरित प्रतिक्रिया दल समेत विशेष यूनिट लगातार सक्रिय हैं.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









