
राम मंदिर कितना तैयार? जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ट्रस्ट ने तस्वीरें जारी कर दी जानकारी
AajTak
राम मंदिर के निर्माण के बारे में लोगों को जानकारी मिलती रहे. इसलिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट समय-समय पर मंदिर निर्माण से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया के जरिए शेयर करता रहता है. अब अक्षय तृतीया के अवसर पर भी ट्रस्ट ने मंदिर के निर्माण की फोटो जारी की हैं.
अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का कितना निर्माण पूरा हो गया है? इस बात की जानकारी उन तस्वीरों से मिल रही है, जो अक्षय तृतीया के अवसर पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने जारी की हैं. इसमें मंदिर का पूरा आकार दिखायी दे रहा है. काफी ऊंचाई से ली गई इन तस्वीरों में स्पष्ट तौर पर देखा जा सकता है कि मंदिर की बाहरी दीवारें बन चुकी हैं और भूतल का पूरा आकार नजर आ रहा है.
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने तस्वीरों को अपने ट्विटर हैंडल से शेयर करते हुए लिखा है,'रामभक्तों द्वारा शताब्दियों तक किए गए अनवरत संघर्ष की परिणति के रूप में भगवान श्री रामलला का दिव्य मंदिर अब आकार लेता दिख रहा है, जय श्री राम!.' तस्वीरों के साथ एक विडियो भी जारी किया गया है. विडियो में ग्राउंड फ्लोर का निर्माण कार्य अंदर से दिखाया गया है.
चल रहा है ग्राउंड फ्लोर का काम
राम मंदिर ट्रस्ट समय-समय पर तस्वीरें जारी कर मंदिर निर्माण से जुड़ी जानकारी लोगों को देता रहता है. इसके पीछे ट्रस्ट की यह भावना है कि असंख्य लोगों के आराध्य रामलला के भव्य मंदिर का निर्माण लोग देख सकें. भूतल पर स्तम्भ और दीवारों से बने मंदिर के आकार को ऊपर से देखा जा सकता है. अब ग्राउंड फ्लोर की छत बनाई जा रही है. मंदिर स्थल पर निर्माण एजेंसी के लोग काम करते हुए देखे जा सकते हैं. भूतल (ग्राउंड फ्लोर) के स्तम्भों पर बीम (beam) डालने का काम चल रहा है.
पहले भी जारी की जा चुकी हैं तस्वीरें

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









