
राम भक्ति में 'शबरी' बन बैठी छोटी बच्ची, बिछाए फूल और आ गए भगवान...
AajTak
सोशल मीडिया पर भी लोग भक्ति के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं. बड़े से लेकर छोटे तक सभी अपने अपने तरीके से भगवान राम के लिए अपनी भक्ति दिखा रहे हैं. इस बीच एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
पूरे देश की नजरें इस वक्त अयोध्या नगरी पर टिकी हुई हैं. यहां उत्सव मन रहा है. यहां 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इससे पहले 17 जनवरी को मूर्ति का अनावरण होगा. हलाांकि इस दौरान मूर्ति का चेहरा ढंका रहेगा.
ऐसी परंपरा है कि प्राण प्रतिष्ठा से पहले उसका चेहरा नहीं दिखाया जा सकता. इसके बाद अन्य वैदिक अनुष्ठान किए जाएंगे. सोशल मीडिया पर भी लोग भक्ति के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं. बड़े से लेकर छोटे तक सभी अपने अपने तरीके से भगवान राम के लिए अपनी भक्ति दिखा रहे हैं.
इस बीच एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. इसमें एक छोटी बच्ची को भगवा रंग के कपड़ों में देखा जा सकता है. वो भगवान राम के स्वागत के लिए शबरी बनी है. बच्ची जमीन पर फूल बिछा रही होती है. तभी भगवान राम और भगवान लक्ष्मण के अवतार में दो बच्चे आते हैं.
बच्ची उन्हें देखकर मुस्कुराने लगती है. फिर वो दोनों बच्चे फूलों पर चलते हैं. मासूम बच्ची वहीं खड़ी होकर इनके पैरों पर फूल गिराती जाती है. वो उन्हें अपने हाथों से बेर खिलाती है. इसके बाद बच्ची हाथ जोड़ती है और झाड़ू लगाने लगती है.
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने लोगों का दिल जीत लिया है. वीडियो के बैकग्राउंड में 'राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी' गाना प्ले होता है. इसे इंस्टाग्राम पर memecentral.teb नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. बड़ी संख्या में लोगों ने वीडियो देख लिया है.
बहुत से लोग इसे लाइक भी कर रहे हैं. लोग कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. लोग कमेंट करते हुए 'जय श्री राम' लिख रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, 'ऐसे वीडियो अगर वायरल हों तो थोड़ा सा ज्ञान तो मिलेगा. लेकिन आज की पीढ़ी को नाच गाना ही पसंद है और वही फेमस भी हो रहे हैं.'

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








