IAS के 1300 पद खाली, कैसे चलेगा देश का प्रशासनिक सिस्टम? यूपी में तो सबसे ज्यादा संकट
AajTak
देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.
देश में प्रशासन चलाने वाले शीर्ष अधिकारियों की कमी साफ दिख रही है. IAS कैडर में इस समय कुल 1,300 पद खाली हैं. सबसे ज्यादा कमी उत्तर प्रदेश में 81 अधिकारियों की है. छोटे राज्यों में भी हाल गंभीर है. केरल में 72 अफसरों की कमी है. यह स्थिति केंद्र और राज्यों की प्रशासनिक क्षमता पर असर डाल रही है.
क्या कहती है संसदीय समिति
राज्यसभा की संसदीय समिति ने इस पर चिंता जताई है. समिति का कहना है कि IAS कैडर की 25% रिक्तियां तुरंत भरी जाएं. केंद्र शासित प्रदेशों और दिल्ली में प्रशासनिक जिम्मेदारियां ज्यादा हैं. छोटे कैडर वाले राज्यों के लिए अलग भर्ती रणनीति बने. पूर्वोत्तर राज्यों जैसे नागालैंड, मणिपुर, त्रिपुरा और सिक्किम में स्थिति और असंतुलित बताई गई है.
कुल पद और भर्ती की स्थिति
कुल पद: 6,877 भरे हुए पद: 5,577 सीधी भर्ती के पद: 4,059 पदोन्नति के पद: 1,518
राज्यों में IAS पदों की स्थिति (चयनित आंकड़े)

ऑडी ने भारतीय बाजार में अपनी नई कार को लॉन्च कर दिया है, जो पावरफुल V8 इंजन के साथ आती है. ये कार महज 4.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है. 5 मीटर से लंबी इस ऑडी में कमाल के फीचर्स दिए गए हैं. इस SUV में 10.1-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. आइए जानते हैं इसकी खास बातें.