
'राम नाम' और 'दंगा'... वोटिंग से पहले योगी आदित्यनाथ और ममता बनर्जी की जुबानी रस्साकशी में कौन जीतेगा?
AajTak
ममता बनर्जी न तो पश्चिम बंगाल से बाहर निकली हैं और न ही योगी आदित्यनाथ अभी उनके इलाके में दाखिल हुए हैं, लेकिन दोनों के चुनाव कैंपेन और भाषणों में 'राम नाम' और 'दंगा' कॉमन रूप से छाया हुआ देखा जा सकता है - क्या लोकसभा चुनाव ऐसे ही मुद्दों तक सिमट कर रह जाएगा?
राम नाम की लूट है लूट सके तो लूट... भक्ति भाव की बातें अपनी जगह होंगी, लेकिन चुनाव मैदान का नजारा तो ऐसा ही देखने को मिल रहा है - यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी के चुनाव कैंपेन इसकी मिसाल हैं.
ये तो पहले से ही मालूम है कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का मुद्दा बीजेपी लोकसभा चुनाव में जोर शोर से उठाएगी, लेकिन विपक्ष भी मददगार बन जाएगा ऐसा नहीं लग रहा था. निश्चित रूप से ममता बनर्जी अपने राजनीतिक हितों के मद्देनजर राम का नाम ले रही हैं, लेकिन चर्चा में तो ला ही रही हैं.
राम मंदिर बनने का सबसे ज्यादा राजनीतिक प्रभाव तो उत्तर प्रदेश में होगा, ऐसा पहले से ही माना जा रहा है, और बीजेपी के स्टार प्रचारक के रूप में योगी आदित्यनाथ देश भर में अलग जगाने लगे हैं. ताजातरीन उदाहरण योगी आदित्यनाथ की राजस्थान में हुई चुनावी रैलियां हैं.
योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के बहाने कांग्रेस को टारगेट किया है, जबकि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी राम के नाम पर बीजेपी पर दंगे कराने का इल्जाम लगा रही हैं. राजस्थान और पश्चिम बंगाल अलग अलग छोर पर हैं, लेकिन दो अलग अलग पॉलिटिकल लाइन वाले नेताओं के भाषण में कॉमन बातें राम मंदिर मुद्दे के अखिल भारतीय विस्तार की तरफ इशारा कर रहे हैं - भले ही दोनों की पेशगी अपने अपने हिसाब से ही क्यों न हो.
ये भी पता चला है कि बीजेपी एक बार फिर से पूरे देश को राममय बनाने की कोशिश में जुट गई है. इसी साल 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर बीजेपी के मनमाफिक माहौल तो बन ही गया था - और करीब करीब वैसी ही तैयारी अब 17 अप्रैल के लिए हो रही है.
असल में 17 अप्रैल को रामनवमी है. और राम मंदिर के लिए तो ये पहली रामनवमी भी है. मौका तो है ही, दस्तूर भी निभाए ही जाने चाहिये, लेकिन मान कर चलना चाहिये सब कुछ पॉलिटिकल ही होगा - और ये भी सुनने में आ रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस मौके पर अयोध्या का दौरा कर सकते हैं.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






