
रामविलास पासवान को तेजस्वी ने बताया वंचितों का नेता, सीट शेयरिंग पर NDA से तकरार के बीच चिराग को मैसेज?
AajTak
राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि यह सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं बल्कि सीट शेयरिंग को लेकर बीजेपी-जेडीयू और एनडीए के ही साथी चिराग पासवान में चल रही खींचतान को लेकर एक संभावित संदेश भी हो सकता है. यह राजनीतिक रणनीति उस समय की जा रही है जब बिहार में छोटे दलों की अहमियत बढ़ रही है और एनडीए में सीट शेयरिंग पर असहमति की खबरें सामने आ रही हैं.
बिहार चुनाव से पहले एनडीए गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है. मोदी के हनुमान कहे जाने वाले चिराग पासवान सीट बंटवारे को लेकर नाराज बताए जा रहे हैं. सूत्रों के मुताबिक उन्होंने बीजेपी और जेडीयू से 45 से 54 सीटों की मांग की है, जिस पर पेंच फंसा हुआ है.
इस बीच तेजस्वी यादव ने एलजेपी के संस्थापक और चिराग के पिता रामविलास पासवान को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर बड़ा सियासी संकेत दिया है. उन्होंने अपने एक्स पोस्ट में लिखा, "वंचितों के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए आजीवन संघर्ष करने वाले श्रद्धेय रामविलास पासवान जी को उनकी पुण्यतिथि पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं."
इस कदम को लेकर राजनीतिक विश्लेषक मान रहे हैं कि यह सिर्फ श्रद्धांजलि नहीं बल्कि सीट शेयरिंग को लेकर बीजेपी-जेडीयू और एनडीए के ही साथी चिराग पासवान में चल रही खींचतान को लेकर एक संभावित संदेश भी हो सकता है. कयास लगाए जाने लगे हैं कि चुनावी मौसम में तेजस्वी यादव का रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि देता पोस्ट एलजेपी को INDIA ब्लॉक में शामिल करने या गठबंधन समीकरण पर असर डालने का संकेत हो सकता है.
यह राजनीतिक रणनीति उस समय की जा रही है जब बिहार में छोटे दलों की अहमियत बढ़ रही है और एनडीए में सीट शेयरिंग पर असहमति की खबरें सामने आ रही हैं.
चिराग ने बीजेपी नेताओं संग की बैठक
मंगलवार को दिल्ली में चिराग पासवान और बीजेपी नेताओं धर्मेंद्र प्रधान व विनोद तावड़े के बीच करीब पचास मिनट तक बैठक हुई. बैठक में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की ओर से सीटों की मांग रखी गई. एलजेपी के सूत्रों के अनुसार पार्टी इस बार 45 से 54 सीटों पर चुनाव लड़ने का लक्ष्य लेकर चल रही है.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










