
रामलला के मूर्तिकार प्रशांत पांडेय के साथ हुआ ये चमत्कार! Exclusive इंटरव्यू में सुनाई ये घटना
AajTak
रामलला की मूर्ति बनाने वाले मूर्तिकार प्रशांत ने बताया कि जैसे ही आप राम मंदिर के अंदर जाएंगे. पांडेय मूर्ति भंडार का काम नजर आने लगेगा. गजद्वार, सिंहद्वार, गरुण द्वार और हनुमान द्वार सब हमने बनाया है. 6-6 फीट की मूर्तियां, गणेशजी की मुख्य प्रतिमा हमने ही बनाई है. हम पुश्तैनी मूर्तिकार हैं.
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद मूर्तिकार प्रशांत पाडेय ने एक चमत्कार के बारे में आज तक को बताया है. उन्होंने एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में बताया कि जब वे रामलला की मूर्ति को गढ़ रहे थे, तब कोई नहीं था. तब अचानक एक संत उनके पास आए. उन्होंने अपना नाम नहीं बताया.उनसे बहुत अच्छी वाइव्स मिलीं. कुछ देर बात वह चले गए. जिस कुर्सी पर वह बैठे थे, जब प्राशंत उस कुर्सी पर बैठे तो अचानक से शरीर में काफी उर्जा आ गई. ऐसा आभास हुआ जैसे हनुमानजी ही आए थे.
प्रशांत ने आगे बताया कि जैसे ही आप राम मंदिर के अंदर जाएंगे. पांडेय मूर्ति भंडार का काम नजर आने लगेगा. गजद्वार, सिंहद्वार, गरुण द्वार और हनुमान द्वार सब हमने बनाया है. 6-6 फीट की मूर्तियां, गणेश जी की मुख्य प्रतिमा हमने ही बनाई है. हम पुश्तैनी मूर्तिकार हैं.
सात महीने सात पीढ़ी की यात्रा जैसे बीते
प्रशांत के पिता सत्यनारायमण पांडेय ने बताया कि रामलला की मूर्ति बनाने में सात महीने लगे. ऐसा लगा जैसे सात पीढ़ियों की यात्रा हो गई. सफर ऐसा रहा, जैसे प्रभु श्रीराम हमसे चर्चा कर रहे हैं. हमें ऐसा लगता था कि प्रभु हमसे बात करते थे. उनका चंचल भाव नजर आता था, उनकी आंखे मूवमेंट करती थीं.
रहस्यमयी घटना का किया जिक्र
मूर्ति बनाते समय बंदर रामलला के पास आते थे. यहां से फल लेकर जाते थे. सत्यनाराणय पांडेय ने बताया कि जब वो पहले दिन अयोध्या आए तो उन्हें कुछ भी नहीं मालूम था. तब उन्हें सपने में ऐसा दिखा कि एक मंदिर में 100 साल से ज्यादा उम्र के बुजुर्ग संत हैं, जो हवन कर रहे हैं. उनके पास एक बंदर आता है और उनकी उंगली और बाजू काटने की कोशिश करता है.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.

दिल्ली के करोल बाग इलाके में झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार देर रात एक डबल डेकर अनियंत्रित होकर पलट गई. इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, वहीं कई अन्य यात्री घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस में करीब 25 यात्री सवार थे. फायर डिपार्टमेंट के मुताबिक, राजस्थान की एक बस हनुमान मंदिर चौक के पास पलट गई. इस दौरान यात्रियों का सामान सड़क पर बिखर गया और 23 यात्री घायल हो गए.

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, PAK से नेपाल के रास्ते आ रहे विदेशी हथियारों का जखीरा बरामद, 10 गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश से जुड़े इस नेटवर्क के 10 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. इनके पास से सब-मशीन गन सहित 21 विदेशी अत्याधुनिक हथियार बरामद हुए हैं जो दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टरों को सप्लाई किए जाने थे.

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.








