
रामपुर में दो सियासी घरानों की 'शाही' जंग, आजम खान बाप-बेटे के सामने नवाब बाप-बेटे
AajTak
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सभी की निगाहें रामपुर पर है, जहां पर आजम खान और नवाब परिवार के बीच सियासी वर्चस्व की जंग है. रामपुर सीट पर जेल में रहते हुए खुद आजम खान चुनाव लड़ रहे हैं तो स्वार टांडा सीट पर उनके बेटे अब्दुल्ला आजम हैं. वहीं,आजम के खिलाफ नवाब काजिम अली हैं तो अब्दुल्ला के खिलाफ हैदर अली हैं.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में सभी की निगाहें रामपुर पर है, जहां सियासी जंग दो सियासी राजघरानों की बीच है. आजम खान और नवाब परिवार के बीच रामपुर का चुनाव सिमटा हुआ है. रामपुर शहर सीट पर मोहम्मद आजम खान और रामपुर के नवाब काजिम अली उर्फ नावेद मियां के बीच चुनावी लड़ाई है. वहीं, जिले की स्वार टांडा सीट पर आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम और नवाब काजिम के बेटे हैदर अली खान हैं. यानी रामपुर की दो सीटों पर दो पिताओं और दो बेटों की जंग है.

पश्चिम बंगाल की सत्ता की कुर्सी का रास्ता अल्पसंख्यकों मोहल्लों से होकर गुजरता है. और ममता बनर्जी ने इस बात को न सिर्फ समझा है, बल्कि पिछले 15 सालों में इसी से अपनी सत्ता के किले को चुनाव दर चुनाव मजबूत बनाया है. आज जब 2026 के विधानसभा चुनाव करीब हैं, तो ममता का मुस्लिम वोट बैंक पर कब्जा पहले से कहीं ज्यादा मजबूत नजर आता है.

कश्मीर से लेकर हिमाचल तक मौसम ने अचानक करवट ले ली है. जोजिला पास और गंदरबल इलाके में ताजा बर्फबारी से ट्रैफिक प्रभावित हुआ है, जबकि गुलमर्ग,सोनमर्ग और अन्य ऊंचाई वाले इलाकों में भारी हिमपात से ठंड फिर लौट आई है. उधर हिमाचल में लाहौल स्पीति, रोहतांग और अटल टनल के आसपास बर्फबारी ने हालात बदल दिए हैं. देखें रिपोर्ट.











