
'रामनवमी पर नंदीग्राम में राम मंदिर की नींव रखी जाएगी', ममता के नहले पर सुवेंदु का दहला...
AajTak
पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी पारा चढ़ने लगा है. बीजेपी और टीएमसी के बीच राजनीतिक लड़ाई बढ़ती जा रही है, खासकर धार्मिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर. दोनों पार्टियां चुनाव से पहले खुद को आक्रामक तरीके से पेश कर रही हैं.
पश्चिम बंगाल में राम नवमी के आयोजन को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शांति से रामनवमी मनाने का आह्वान किया है, जिस पर बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी ने बंगाल में राम मंदिर बनाने का ऐलान किया है.
सीएम बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार क्या कर रही है? वह एक ऐसे धर्म का पालन कर रहे हैं, जो विवेकानंद का धर्म नहीं है. क्या वे दंगे भड़काने की कोशिश कर रहे हैं? रामनवमी आ रही है. ईद अभी हुई है. मैं चाहती हूं कि रामनवमी को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाए. मैं चाहती हूं कि वाम-राम (वामपंथी-बीजेपी) इकट्ठे हो जाएं. मैं सभी धर्मों से शांति बनाए रखने की अपील करती हीं. दंगे नहीं भड़काएं. हम विवेकानंद और वेदों को फॉलो करेंगे ना कि जुमला पार्टी को.
ममता बनर्जी की शांति की अपील पर बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में कुछ नहीं होने वाला. ममता के शांति के लड़ाकों ने जो 2023 की रामनवमी पर जगह-जगह जुलूस पर हमला किया था. ममता को उनको संभालना चाहिए. हिंदू समाज दंगे नहीं करता है. हिंदू लोगों ने सोच लिया है कि रामनवमी पर घर से निकलकर सड़क पर जय श्रीराम के नारे लगाने हैं. उस दिन हर हिंदू ध्वज उठाएगा. हर गाड़ी पर हिंदू भगवा झंडा लगाकर सड़क पर घूमा जाएगा.
उन्होंने कहा कि रामनवमी पर नंदीग्राम में राम मंदिर की नींव रखी जाएगी. उन्होंने कहा कि अयोध्या की तरह नंदीग्राम में भी भव्य राम मंदिर बनेगा और इसकी नींव 6 अप्रैल को राम नवमी के दिन रखी जाएगी. यह मंदिर लगभग 1.5 एकड़ की जमीन पर बनेगा.
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित मंदिर अयोध्या के राम मंदिर की तर्ज पर बनेगा. नंदीग्राम पर बनने वाला राम मंदिर बंगाल का सबसे बड़ा राम मंदिर होगा और भगवान राम के प्रति राज्य के हिंदू भक्तों की भक्ति को दर्शाएगा.
बता दें कि पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी पारा चढ़ने लगा है. बीजेपी और टीएमसी के बीच राजनीतिक लड़ाई बढ़ती जा रही है, खासकर धार्मिक और सांस्कृतिक मुद्दों पर. दोनों पार्टियां चुनाव से पहले खुद को आक्रामक तरीके से पेश कर रही हैं.

क्या मुनीर की सेना काबुल में अपना टारगेट चूक लिया? पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में 6 स्ट्राइक्स किए. पाक ने दावा किया है कि कैंप फीनिक्स पर आतंकियों का हथियार गोदाम को टारगेट किया. लेकिन तालिबान ने आरोप लगाया है कि काबुल का ओमिद अस्पताल निशाना बना, जिसमें 400 मौतें हुईं. अस्पताल कैंप से कई किमी दूर है.

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.









