
'राबड़ी आवास में है तहखाना...', JDU ने जताई आशंका, RJD ने दे डाली खुली चुनौती
AajTak
पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास को लेकर बिहार की राजनीति में एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है. जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरोप लगाया कि बंगले में तहखाना हो सकता है. इस पर आरजेडी ने पलटवार किया है.
बिहार की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर आवास को लेकर सियासत गरमा गई है. जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) ने इस सरकारी आवास को लेकर सवाल उठाए हैं, जिससे राजनीतिक विवाद और बढ़ गया है. जेडीयू के प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार ने आरोप लगाया कि 10 सर्कुलर आवास में तहखाना हो सकता है. उन्होंने कहा कि लालू परिवार के सदस्यों की गैर मौजूदगी में बंगले से सामान शिफ्ट किया जा रहा है, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं.
नीरज कुमार ने यह भी आशंका जताई है कि इस आवास में जमीन के डीड, नकदी और ज्वेलरी जैसी कीमती चीजें छिपाई जा सकती हैं, इसलिए इस पर विशेष नजर रखने की जरूरत है. उन्होंने सवाल किया कि आखिर बंगले से यह सामान कौन और क्यों शिफ्ट कर रहा है?
जेडीयू के इन आरोपों के बाद राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. आरजेडी के प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि राबड़ी देवी पूर्व मुख्यमंत्री रह चुकी हैं और उनकी निजी जिंदगी को लेकर इस तरह की बयानबाजी गलत है. उन्होंने जेडीयू के आरोपों को पूरी तरह से बेबुनियाद बताया.
यह भी पढ़ें: पटना के 'पावर सेंटर' 10 सर्कुलर रोड से लालू परिवार की विदाई, राबड़ी के आवास से रातोरात शिफ्ट हुआ सामान
आरजेडी की तरफ से खुली चुनौती भी दी गई है कि यदि जेडीयू को सच में संदेह है, तो 10 सर्कुलर आवास में खुदाई कराई जाए. साथ ही मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि सिर्फ राबड़ी देवी के बंगले तक सीमित न रहते हुए अन्य मंत्रियों और सत्ताधारी नेताओं के आवासों की भी जांच होनी चाहिए.
इस मसले को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. 10 सर्कुलर आवास विवाद को लेकर आगे की राजनीतिक प्रतिक्रियाओं और कार्रवाइयों पर सभी की नजरें जमी हैं, जिससे आगामी राजनीतिक गतिविधियां और भी दिलचस्प होने वाली है.

महायुद्ध के 19 दिन हो चुके हैं. मैं इस वक्त इजरायल के तेल अवीव में हूं. आज की रात महायुद्ध में बहुत गंभीर हो सकती है. क्योंकि महायुद्ध अब बेकाबू होने के मोड़ पर पहुंच सकता है. हमारा मकसद डराना नहीं है. ध्यान से इस बात को कहने की वजह समझिएगा. अमेरिका-इजरायल बनाम ईरान की जंग में एक दूसरे पर ताबड़तोड़ वार-पलटवार हो रहे हैं. ताजा खबर ये है कि इजरायल ने ईरान की सबसे बड़े गैस ठिकाने पर हमला किया है. इजरायल ने ये हमला अमेरिका की मदद से किया है. जो दक्षिण पश्चिम ईरान में है.

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की NSA अजित डोभाल संग बैठक, डिफेंस-इंटेलिजेंस समेत कई मुद्दों पर हुई बात
अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने बुधवार को भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल के साथ बैठक की, जिसमें हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सुरक्षा और रणनीतिक सहयोग पर चर्चा हुई. दोनों देशों ने डिफेंस, इंटेलिजेंस और टेक्नोलॉजी में साझेदारी मजबूत करने पर जोर दिया.

ईरान अपने सुरक्षा प्रमुख की मौत के शोक में डूबा हुआ है और इंतकाम की कसमें खा रहा है. उधर इजरायल और अमेरिका इस उम्मीद में हैं कि उसने ईरान के तमाम बड़े नेता, कमांडर और प्रमुख मार दिए हैं, तो अब ईरान सरेंडर करेगा. लेकिन ईरान सरेंडर के मोड में नहीं है. इस बीच दुनिया हैरान है कि जब इजरायल और अमेरिका इतने हमले कर रहा है तो ईरान के सुरक्षा प्रमुख खुद को सुरक्षित क्यों नहीं रख पाए. इजरायल ने कैसे अली लारीजानी को मारा.

जैसे जैसे अमेरिका, इजरायल और ईरान का युद्ध आगे बढ़ रहा है वैसे वैसे तबाही की तस्वीरें सामने आ रही हैं, एक तरफ अमेरिका और इजरायल ईरान को निशाना बना रहे हैं उनके शहरों में धमाके कर रहे हैं. दूसरी ओर ईरान भी पलटवार कर रहा है. लेकिन आज सुबह इजरायली हमले के बाद बेरूत का रिहायशी इलाका कब्रगाह में बदल गया और चीख पुकार मचने लगी, इजरायल ने बेरूत में 22 मंजिला इमारत को निशाना बनाया गया.

दिल्ली-एनसीआर में पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम अचानक बदल गया है. ठंडी हवाएं, बादल और हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आई है और लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक हल्की बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं का अनुमान जताया है. गुरुवार और शुक्रवार के लिए येलो अलर्ट जारी है. तापमान 27 से 31 डिग्री के बीच रह सकता है और 21 मार्च के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ होगा.

16 मार्च को वाराणसी में गंगा में नाव पर इफ्तार पार्टी मनाना कुछ मुस्लिम युवकों को महंगा पड़ गया. बीजेपी और हिंदूवादी संगठन का आरोप है कि, इन लोगों ने रोजा इफ्तार पार्टी करने के बाद गंगा नदी में बिरयानी और हड्डियां फेंक दीं. जैसे ही स्थानीय बीजेपी नेता की ओर से इन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई, पुलिस हरकत में आई और आनन फानन में 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. अब संत समाज और बीजेपी इसे हिंदुओं के खिलाफ सोची समझी साजिश करार दे रहे हैं तो विपक्ष पूछ रहा है कि, गंगा में इफ्तार पार्टी करने से कौन सा कानून तोड़ा गया जो पुलिस ने इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया. सवाल है कि, ये कौन लोग हैं जिन्हें यूपी की अमन शांति रास नहीं आ रही.

जेडीयू नेता केसी त्यागी ने पार्टी की सदस्यता का नवीनीकरण न कराकर अपने राजनीतिक रुख को स्पष्ट कर दिया है. उनके इस कदम को बिहार की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों और नेतृत्व परिवर्तन की संभावनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है. साथ ही, पार्टी के भीतर नई पीढ़ी के उभार और पुराने नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं.






