
रात में लड़की से मिलने आता था बाहर का युवक, मोहल्ले के लड़कों को खल गई ये दोस्ती, फिर...
AajTak
मोहल्ले की एक लड़की से बाहर के युवक की दोस्ती थी. इसी सिलसिले में उसका वहां आना-जाना लगा रहता था. यह सब मोहल्ले के लड़कों को अच्छा नहीं लगा. इसी बीच, युवक जब रात में अपनी फ्रेंड से मिलने के लिए मोहल्ले में पहुंचा तो आरोपियों ने पेट्रोल डालकर उसकी बाइक फूंक दी.
मध्य प्रदेश के खंडवा में दिलजले तीन लड़कों ने एक युवक की बाइक जला डाली. दरअसल मसला यह है कि मोहल्ले की लड़की से युवक की दोस्ती थी. इसी सिलसिले में वह आता रहता था. यह सब मोहल्ले के लड़कों को अच्छा नहीं लगता था. वे उस युवक को सबक सिखाने का मौका ताक रहे थे. इसी बीच बीते दिनों युवक जब रात में अपनी फ्रेंड से मिलने के लिए पहुंचा तो उस मोहल्ले के तीन लड़कों ने पेट्रोल डालकर उसकी बाइक फूंक दी.
खंडवा के कुंडलेश्वर वार्ड में बाइक जलाने की घटना हुई. रहवासियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेडकर्मियों को आग की खबर दी. सूचना मिलने पर मोघट पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने जलती बाइक पर पानी डालकर आग बुझाई. जो बाइक जली वह पंधाना के आरूद गांव में रहने वाले रामेश्वर की थी.
जब पुलिस ने छानबीन की तो खुलासा हुआ कि कुंडलेश्वर वार्ड में दो नाबालिग लड़कियां किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रही हैं. इनमें से एक की दोस्ती रामेश्वर से थी. रामेश्वर उससे मिलने के लिए आया करता था. यह सब मोहल्ले के कुछ लड़कों को खलने लगा और उन्होंने देर रात उसकी बाइक को आग के हवाले कर दिया. देखें Video:-
संदेह के आधार पर पुलिस ने पवन यादव को पकड़ा और सख्ती बरती तो उसने जुर्म कबूल कर लिया. उसने अपने 2 साथी मोहन योगी और विशाल माली के साथ वारदात करना बताया. दोनों ही आरोपियों की तलाश जारी है. सीएसपी पूनमचंद यादव ने बताया कि सोमवार रात एक बाइक जलाने की सूचना मिली थी, जिस पर तत्काल पुलिस और फायर की टीम मौके पर पहुंची. आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि कुछ युवकों ने घटना को अंजाम दिया है. उनमें से एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि दो अन्य आरोपी फरार हैं.
सीएसपी ने बताया कि फरियादी अन्य गांव का रहने वाला है जो किराए से उसी इलाके में रहता है. उसका एक घर में आना जाना लगा हुआ था. इसी बात पर चिढ़कर आरोपियों ने उसकी बाइक में आग लगा दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.








