
रात में मां से बोली बेटी- दीदी घर में नहीं हैं, सुबह झाड़ियों में मिली लाश
AajTak
गढ़वा में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया. मृतक युवती की मां ललिता देवी ने बताया कि छोटी बेटी ने रात में उन्हें उठाकर बताया कि दीदी घर पर नहीं है. फिर लगा कि पास में ही फूफा का घर है इसलिए वहां सोने चली गई होगी. फिर सुबह किसी ने बताया कि बेटी की लाश झाड़ियों में पड़ी है.
झारखंड के गढ़वा में एक युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया. ऐसी आशंका जताई जा रही है कि रेप के बाद युवती की हत्या की गई होगी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.
रात में गायब हुई लड़की का शव झाड़ियों में पड़ा मिला
मृतक युवती की मां और पिता ने बताया कि वो रात खाना खाकर सो गए थे. छोटी बेटी ने रात में उन्हें उठाकर बताया कि दीदी घर पर नहीं है. फिर लगा कि पास में ही फूफा का घर है इसलिए वहां सोने चली गई होगी. सुबह भी उसका कहीं कुछ पता नहीं चला. इसके बाद हमने काफी खोजबीन की पर उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया.
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
शाम करीब 5 बजे गांव के लोगों ने झाड़ियों में उसका शव देखा. तुरंत ही हम वहां पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी. इस मामले पर एसपी ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा शव देखे जाने कि सूचना दी गई थी. जिसके बाद तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गढ़वा भेजा. साथ ही मामले में सभी एंगल से जांच की जा रही है.

मध्य-पूर्व में जारी जंग का असर भारत की अर्थव्यवस्था पर दिखने लगा है. तेल कीमतें 70 से बढ़कर 110 डॉलर पार पहुंचीं, जिससे पेट्रोल-डीजल महंगे हुए और महंगाई का दबाव बढ़ा. ईरान-अमेरिका-इजरायल संघर्ष के बीच स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट ने सप्लाई प्रभावित की. इसका असर ट्रांसपोर्ट, रुपया, सरकारी खर्च और आम लोगों की बचत पर पड़ रहा है.

बादशाह ने विवादित 'टटीरी' गाने पर माफी मांगी, लेकिन पुलिस जांच जारी है. शिबास कबिराज ने कहा कि कानून के अनुसार कार्रवाई होगी. महिला आयोग ने भी नोटिस जारी किया है. गन कल्चर वाले गानों पर भी सख्ती की बात कही गई है. इसी बीच हरियाणा पुलिस ने साइबर अपराध और रंगदारी कॉल्स रोकने के लिए 'अभेद्य' ऐप लॉन्च किया.

लेबनान के युद्ध क्षेत्र से रिपोर्टिंग करते हुए आज तक के वरिष्ठ पत्रकार अशरफ वानी ने बताया कि जंग सिर्फ गोलियों और धमाकों की नहीं, बल्कि डर, जिम्मेदारी और सच के बीच संतुलन की लड़ाई भी है. हर दिन मौत के साये में काम करते हुए उन्होंने तबाही, विस्थापन और इंसानी पीड़ा को करीब से देखा. ईद के दिन भी रिपोर्टिंग जारी रही. यह अनुभव सिर्फ कवरेज नहीं, बल्कि ऐसे सच का गवाह बनने की जिम्मेदारी थी- जहां हर पल जिंदगी और मौत के बीच फैसला लेना पड़ता है.

राजकोट में एक डॉक्टर ने साथी डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर 3 से 4 हजार निजी वीडियो रिकॉर्ड किए. आरोपी कमल नांढा पर एकतरफा प्यार में ऐसा करने और वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपये मांगने का आरोप है. पुलिस के अनुसार कुछ लोगों ने 50,000 रुपये वसूल भी किए. मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच और गिरफ्तारी की कार्रवाई जारी है.

दिल्ली के उत्तम नगर में प्रदर्शन कर रहे हिंदूवादी संगठन के लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया. दरअसल, होली के मौके पर हुई युवक की हत्या के विरोध में हिंदूवादी संगठन के लोग उत्तम नगर में इकट्ठा हुए थे. इस दौरान पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया. ईद को देखते हुए पहले ही उत्तम नगर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है.








