
राज्य कर्मचारियों को हिमाचल सरकार ने दिया 'दिवाली गिफ्ट', 28 अक्टूबर को दी जाएगी सैलरी और पेंशन
AajTak
सुक्खू ने कहा, 'अक्टूबर का वेतन और पेंशन दिवाली के कारण 28 अक्टूबर को दिया जाएगा.' उन्होंने कहा कि पहले कुछ वित्तीय अनुशासन लाने के लिए वेतन में देरी की गई थी. उन्होंने कहा कि डीए के भुगतान से राज्य के खजाने पर प्रति वर्ष 600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है.
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने शुक्रवार को कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार दिवाली के मद्देनजर 28 अक्टूबर को राज्य कर्मचारियों का वेतन और पेंशन जारी करेगी. उन्होंने कहा कि सरकार 1 जनवरी, 2023 से लंबित 4 प्रतिशत महंगाई भत्ते का भुगतान करेगी, जिससे लगभग 3.50 लाख कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को लाभ होगा और उनके मेडिकल इंबर्समेंट बिलों का भी भुगतान किया जाएगा.
सुक्खू ने कहा, 'अक्टूबर का वेतन और पेंशन दिवाली के कारण 28 अक्टूबर को दिया जाएगा.' उन्होंने कहा कि पहले कुछ वित्तीय अनुशासन लाने के लिए वेतन में देरी की गई थी. उन्होंने कहा कि डीए के भुगतान से राज्य के खजाने पर प्रति वर्ष 600 करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. मेडिकल बिलों के भुगतान के लिए 10 करोड़ रुपये का प्रावधान पहले ही किया जा चुका है.
'एनपीएस वालों को भी देंगे डीए'
सुक्खू ने पहले कहा था कि केंद्र से रेवेन्यू डेफिसिट ग्रांट (राजस्व घाटा अनुदान) और टैक्स शेयर 6 और 10 सितंबर को प्राप्त हुई और हर महीने के पहले दिन वेतन का भुगतान करने के लिए बाजार से 7.5 प्रतिशत ब्याज पर उधार लेना पड़ता है. उन्होंने कहा कि वेतन स्थगित करने के राज्य के फैसले से उसे हर महीने लगभग 3 करोड़ रुपये और ब्याज भुगतान पर सालाना 36 करोड़ रुपये बचाने में मदद मिलेगी.
उन्होंने कहा कि लगभग 1.15 लाख कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना का विकल्प चुना है, जबकि 1,364 ने नई पेंशन योजना का विकल्प चुना है. उन्होंने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि एनपीएस का विकल्प चुनने वाले कर्मचारियों को भी डीए दिया जाएगा.
'2027 तक हिमाचल को बनाएंगे आत्मनिर्भर'

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.

आज पूरी दुनिया में यही चर्चा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध- रुकेगा या फिर महायुद्ध में बदल जाएगा. इस सवाल की वजह है युद्ध को लेकर अमेरिका राष्ट्रपति ट्रंप का दावा. ट्रंप ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले की नई डेडलाइन का एलान किया, वो भी ये कहते हुए कि ईरान की तरफ से युद्धविराम की पेशकश की गई है और दोनों देशों के बीच टेबल पर बातचीत जारी हैं. लेकिन ईरान ने अमेरिकी राष्ट्रपति के दावों को झूठ का पुलिंदा बताया. अब सवाल यही है कि पर्दे के पीछे क्या ईरान और अमेरिका में कोई बातचीत चल रही है, क्या जल्द युद्धविराम की संभावना है, या फिर ट्रंप के दावे में कोई दम नहीं.










