
राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड की कमान, बीजेपी ने बनाया कार्यकारी अध्यक्ष
AajTak
बीजेपी ने झारखंड इकाई में बड़ा सांगठनिक बदलाव करते हुए राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है. वह फिलहाल प्रदेश महामंत्री के रूप में संगठन का कार्य कर रहे थे.
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले राज्यों के संगठन में बदलाव का सिलसिला जारी है. बीजेपी ने अब झारखंड इकाई में सांगठनिक बदलाव का ऐलान किया है. पार्टी ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को झारखंड बीजेपी में बड़ी जिम्मेदारी दी है. राज्यसभा सांसद आदित्य साहू झारखंड बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष होंगे.
बीजेपी ने झारखंड में पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर आदित्य साहू की नियुक्ति के संबंध में पत्र जारी कर दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) और मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को बीजेपी झारखंड का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है.
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) ने यह भी कहा है कि आदित्य साहू की नियुक्ति रवींद्र कुमार राय की जगह की गई है. यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी. गौरतलब है कि रवींद्र कुमार राय को पिछले साल अक्तूबर में विधानसभा चुनाव से पहले ही झारखंड बीजेपी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया था. आदित्य साहू नई जिम्मेदारी स पहले प्रदेश इकाई में महामंत्री की जिम्मेदारी निभा रहे थे.
यह भी पढ़ें: पवन सिंह ने आरा सीट से लड़ने के लिए आरजेडी की जगह बीजेपी को क्यों चुना? समझें समीकरण
रांची के ओरमांझी निवासी आदित्य साहू को पार्टी ने झारखंड चुनाव में कोल्हान मंडल का प्रभारी बनाया था. आदित्य साहू झारखंड बीजेपी के अध्यक्ष की नियुक्ति तक संगठन की जिम्मेदारी संभालेंगे. फिलहाल, आदित्य साहू राज्यसभा में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. लंबे समय से बीजेपी से जुड़े आदित्य साहू की इमेज जमीनी नेता की और वह कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद रखने वाले नेताओं में गिने जाते हैं.
यह भी पढ़ें: संसद की 24 स्थायी समितियों का गठन, बीजेपी को 11 तो कांग्रेस को 4 कमेटियों की अध्यक्षता

अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध का आज 23वां दिन है. अब ये जंग परमाणु प्लांट पर हमलों तक पहुंच गई है. एक दिन पहले इजरायल ने नतांज में ईरान के न्यूक्लियर प्लांट को टारगेट किया, जिसके जवाब में ईरान ने डिमोना और अराद शहरों पर भीषण हमला कर दिया. ईरान के ये हमले युद्ध को और भीषण बना सकते हैं क्योंकि अब इजरायल तेहरान में लगातार कई ठिकानों को निशाना बना रहा है. नेतन्याहू ने इस समय को इजरायल के अस्तित्व और भविष्य की लड़ाई का एक चुनौतीपूर्ण पड़ाव बताया है. वहीं ईरान दावा कर रहा है कि डिमोना और अराद पर हमले के बाद युद्ध का पूरा समीकरण बदल गया है.

विश्व जल दिवस पर 'जल है तो कल है' जैसे नारे सुनने में तो अच्छे लगते हैं, लेकिन जमीन पर हकीकत आज भी बहुत कड़वी है. सरकारी कागजों में 'हर घर जल' के बड़े-बड़े दावे तो दिखते हैं, पर असलियत में आज भी लोगों को प्यास बुझाने के लिए दूर-दूर तक पैदल चलना पड़ रहा है. कई परिवारों को तो पानी के लिए खुद कुएं तक खोदने पड़ रहे हैं. जब तक पानी के लिए यह जानलेवा संघर्ष और लंबी कतारें खत्म नहीं होतीं, तब तक ये जल दिवस सिर्फ कैलेंडर की एक तारीख बनकर ही रह जाएगा.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम एक नया दिलचस्प रिकॉर्ड और जुड़ गया है. पहले गुजरात के सीेम के रूप में और अब प्रधानमंत्री का पद संभालते हुए अपने 8 हजार 931 दिन पूरे करते हुए नया रिकर्ड बना लिया है. इस उपलब्धि के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य नेताओं ने पीएम मोदी को बधाई दी.










