
राज्यसभा चुनाव: बीजेपी के यूपी के 7 कैंडिडेट आज करेंगे नामांकन, आठवें उम्मीदवार का ऐलान जल्द
AajTak
राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश कोटे से बीजेपी के सात उम्मीदवार बुधवार को अपना नामांकन करेंगे. 11 बजे का समय तय किया गया है. 15 फरवरी तक राज्यसभा के लिए नामांकन किया जा सकता है और 27 फरवरी को चुनाव होंगे. बीजेपी की तरफ से कांग्रेस छोड़कर आए आरपीएन सिंह को भी राज्यसभा भेजा जा रहा है.
राज्यसभा के चुनाव के लिए बीजेपी के उत्तर प्रदेश के उम्मीदवार आज यानी बुधवार को अपना नामांकन करेंगे. इसके लिए 11 बजे का समय तय किया गया है, जब पार्टी के टॉप नेता भी मौजूद होंगे. पार्टी की तरफ से अब तक सात उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है. पार्टी के सभी उम्मीदवारों के जीत की संभावना है, जहां बीजेपी के पास पूर्ण बहुमत है.
बीजेपी ने आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, चौधरी तेजवीर सिंह, साधना सिंह, अमरपाल मौर्य, संगीता बलवंत और नवीन जैन को उत्तर प्रदेश से राज्यसभा भेजने का फैसला किया है. आरपीएन सिंह कांग्रेस के बड़े नेता थे जिन्होंने 2022 में बीजेपी जॉइन कर लिया था. वह पडरौना के रहने वाले हैं और कुर्मी जाति से आते हैं. बीजेपी की तरफ से आठवें उम्मीदवार का ऐलान भी जल्द किया जा सकता है. बीजेपी के आठवें उम्मीदवार ना उतारने से समाजवादी पार्टी और बीजेपी के उम्मीदवार निर्विरोध हो जाएंगे.
ये भी पढ़ें: सोनिया गांधी लोकसभा चुनाव लड़ने के बजाय राज्यसभा के 'सेफ मोड' में क्यों चली गईं?
15 फरवरी को होना है राज्यसभा का चुनाव
राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 15 फरवरी है और 27 फरवरी को चुनाव होना है. बीजेपी के पास फिलहाल 252 खुद के विधायक हैं. सुभासपा के 6 विधायक भी बीजेपी के साथ हैं. अपना दल के पास भी 13 विधायक हैं और निषाद पार्टी के पास भी छह विधायक हैं जो बीजेपी के समर्थन में हैं.
वहीं आरएलडी अध्यक्ष जयंत चौधरी भी अपने 9 विधायकों के साथ बीजेपी में जाने का ऐलान कर चुके हैं. बीएसपी के पास भी यूपी विधानसभा में एक विधायक है. बुधवार को उत्तर प्रदेश कोटे के दस राज्यसभा सीटों पर नामांकन हो रहा है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.

जम्मू-कश्मीर में मौसम ने करवट बदल ली है और पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हो रही है. कश्मीर घाटी में जहां सैलानी बर्फबारी का लुत्फ उठा रहे हैं वहीं स्थानीय लोगों के लिए ठंड बढ़ने की वजह से कई दिक्कतें शुरू हो गई है. जम्मू-कश्मीर में बारिश और बर्फबारी का असर उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ा है और मैदानी हिस्सों में भी बारिश के बाद तापमान नीचे गिर गया है.

Kanhaiya Mittal Controversy: प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल एक बार फिर अपने तीखे तेवर और विवादों के कारण चर्चा में हैं. राजस्थान के अलवर में आयोजित एक भक्ति संध्या के दौरान साउंड ऑपरेटर से हुई उनकी भिड़ंत ने अब 'सोशल मीडिया वॉर' का रूप ले लिया है. गायक की इस 'अकड़' पर लोग उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

दिल्ली के पालम इलाके में हुए भीषण अग्निकांड में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत के बाद गुरुवार को शोक सभा के दौरान आम आदमी पार्टी और बीजेपी नेताओं के बीच कहासुनी शुरू हो गई और देखते ही देखते नौबत हाथापाई तक पहुंच गई. जिससे मौके पर तनाव फैल गया. इस झड़प में पूर्व AAP विधायक को भी चोट लगने की भी खबर है.






