
राजीव गांधी की हत्या के दोषी पेरारिवलन को SC ने दी जमानत, 30 साल से जेल में बंद है
AajTak
Rajiv Gandhi Assassination: राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को एक चुनाव रैली के दौरान तमिलनाडु में मौत हो गई थी. इस मामले में दोषी पेरारिवलन 30 साल से जेल में बंद है. पेरारिवलन ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दायर कर कहा था कि उसे रिहा करने के तमिलनाडु सरकार के आदेश को राज्यपाल और केंद्र की ओर से मंजूरी नहीं मिल रही है.
Rajiv Gandhi Assassination: भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के हत्याकांड में दोषी पेरारिवलन को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है. पेरारिवलन 30 साल से जेल में बंद है. पेरारिवलन ने सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि उसे रिहा करने के तमिलनाडु सरकार के आदेश को राज्यपाल और केंद्र की ओर से मंजूरी नहीं मिल रही है. साथ ही उसकी सजा माफ करने का आवेदन भी बिना फैसले के अटका हुआ है.
21 मई, 1991 को एक चुनाव रैली के दौरान तमिलनाडु में एक आत्मघाती हमले में राजीव गांधी की हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पेरारिवलन समेत 7 लोगों को दोषी ठहराया गया था. टाडा अदालत और सुप्रीम कोर्ट ने पेरारिवलन को मौत की सजा सुनाई थी.
बाद में दया याचिका की सुनवाई में हुई देरी की वजह से पेरारिवलन की मौत की सजा को उम्र कैद में बदल दिया गया था. इसके बाद तमिलनाडु सरकार ने उसकी उम्र कैद को भी खत्म कर रिहा करने के लिए रेजोल्यूशन पास किया था. हालांकि, ये प्रस्ताव राज्यपाल और राष्ट्रपति के पास लंबित है.
कोर्ट ने जताई थी नाराजगी इससे पहले पेरारिवलन की याचिका पर भारत सरकार ने कोर्ट को बताया था कि इस मामले में सजा काट रहे पेरारिवलन को जेल से रिहा करने का अंतिम फैसला राष्ट्रपति ही ले सकते हैं. सरकार द्वारा दिए गए जवाब में कहा गया था कि तमिलनाडु के राज्यपाल ने इस मामले में राष्ट्रपति को अपना जवाब सौंप दिया है. राज्यपाल ने अपने जवाब में कहा है कि किसी भी तरह का फैसला लेने का अधिकार राष्ट्रपति के पास ही है.
अब सुप्रीम कोर्ट ने पेरारिवेलन को जमानत दे दी है. कोर्ट ने कहा कि जेल में रहते हुए उसके आचरण, शैक्षिक योग्यता और बीमारी के आधार पर जमानत दी जा रही है.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.








