
राजा मर्डर केस का मास्टरमाइंड कौन? सोनम-राज ने शुरू किया ब्लेमगेम
AajTak
राजा रघुवंशी हत्याकांड में आरोपी सोनम और राज एक-दूसरे पर मास्टरमाइंड होने का आरोप लगा रहे हैं. शिलॉन्ग पुलिस के अनुसार, दोनों कह रहे हैं कि मास्टरमाइंड सामने वाला है. सोनम बोल रही है कि प्लान राज ने बनाया था और राज बोल रहा है कि सोनम ने प्लान बनाया था.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.











