
राजस्थान: SDM कोर्ट परिसर में वकील ने किया आत्मदाह का प्रयास, अस्पताल में मौत
AajTak
सीकर जिले के खंडेला एसडीएम कोर्ट में आज एक वकील ने आत्मदाह का प्रयास किया. बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
राजस्थान के सीकर में एक वकील द्वारा आत्मदाह करने का मामला सामने आया है. अधिवक्ता हंसराज मालवीय ने एसडीएम कोर्ट में पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया. कोर्ट परिसर में अचानक हुए इस घटनाक्रम से भगदड़ मच गई. कार्यालय में मौजूद कर्मियों ने वकील को आग की लपटों से बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तब तक वे काफी झुलस चुके थे. बाद में उन्हें इलाज के लिए जयपुर ले जाया गया जहां उनकी मौत हो गई. मौत के बाद वकीलों ने खंडेला में धरना करना शुरू कर दिया. वकीलों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










