
राजस्थान: LDC पेपर लीक के बाद हाईकोर्ट ने रद्द की परीक्षा, आरोपी गिरफ्तार
AajTak
राजस्थान में रीट का पेपर लीक कर बेचने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी राजू ने परीक्षा अभ्यर्थियों को लाखों रुपयों में पेपर बेचा था.
राजस्थान हाईकोर्ट ने एलडीसी क्लर्क की परीक्षा में पेपर लीक की शिकायत के बाद परीक्षा रद्द कर दी. राजस्थान की सबसे बड़ी टीचर भर्ती परीक्षा यानी रीट का पेपर लीक कर बेचने वाला मुख्य आरोपी राजू इराम बीकानेर से गिरफ्तार किया गया है.
दौसा में पेपर लीक की शिकायत की गई थी. जालोर के रहने वाले राजू ने परीक्षा अभ्यर्थियों को लाखों रुपयों में पेपर बेचा था. जालोर पुलिस की सूचना पर बीकानेर पुलिस ने नोखा के मुकाम से उसे गिरफ्तार किया.
पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर हुआ था लीक गौरतलब है कि पिछले दिनों राजस्थान में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हो गया था. जिसके बाद परीक्षा को रद्द करना पड़ा था. 14 मई की द्वितीय पारी के पेपर को समय से पहले खोले जाने के कारण इस पेपर को आउट हुआ माना गया था. द्वितीय पारी में करीब पौने तीन लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी.
13 मई से 16 मई तक होनी थी परीक्षा बता दें कि राजस्थान पुलिस के कई जिला/यूनिट/बटालियन में कुल 4438 पदों पर भर्ती निकली थी. 13 मई से 16 मई तक होने वाली इस परीक्षा में 18 लाख 86 हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









