
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना संकट के बीच हर घर को मिलेगी 'कोविड किट'
AajTak
जानकारी मिली है कि राज्य सरकार हर घर में कोविड किट पहुंचाना चाहती है. इस किट में कई जरूरी दवाई मौजूद रहने वाली हैं. उन दवाइयों के नाम हैं- एजिथ्रोमाइसिन, पेरासिटामोल,लिवोसिटिरिजिन, जिंक सल्फेट टेबलेट और विटामिन सी की गोलियां.
देश के कुछ राज्यों में अगर कोरोना का संकट कम होता दिख रहा है तो कुछ राज्य ऐसे भी हैं जहां पर केस भी बढ़ रहे हैं और मौतें भी काफी होती दिख रही हैं. ऐसा ही राज्य है राजस्थान जहां पर हर दिन रिकॉर्डतोड़ मामले दर्ज किए जा रहे हैं स्वास्थ्य सेवाएं जवाब देने लगी हैं. इस महासंकट को देखते हुए राज्य की घहलोत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. अब राज्य के हर निवासी को सरकार की तरफ से एक कोविड किट उपलब्ध करवाई जाएगी. राजस्थान में हर घर को मिलेगी 'कोविड किट'
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









