
राजस्थान: रेप की कोशिश के बाद लड़की ने दी जान, बदनामी के डर से मां बना रही थी समझौते का दबाव
AajTak
राजस्थान के अलवर के बहरोड़ में किराए के मकान में पीड़ित युवती अपनी मां के साथ रहती थी. यहां वह एक कंपनी में काम करती थी. युवती ने कुछ दिन पहले मकान मालिक पर रेप करने की कोशिश का केस दर्ज कराया था. इसके बाद भी वह खुलेआम घूम रहा था.
अलवर के बहरोड़ में मकान मालिक द्वारा रेप की कोशिश करने के मामले में न्याय न मिलने से परेशान एक दलित युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामले की जानकारी होते ही पुलिस ने मौके पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां समाज में बदनामी के डर से बेटी पर समझौते का दबाव बना रही थी. युवती यूपी के रायबरेली की रहने वाली थी.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.









