
राजस्थान में ड्रग तस्करों ने चेकपोस्ट पर पुलिसवाले को गोली मारी, फिर कार से कुचला
AajTak
राजस्थान के बारां जिले में ड्रग तस्करों ने दबंगई देखने को मिली है. आरोपियों ने पुलिस कांस्टेबल को गोली मार दी, फिर उसे कार से कुचल दिया. पुलिस ने 241.3 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम डोडा चुरा बरामद किया है. आरोपियों की कार और एक देशी कट्टा भी जब्त किया है.
राजस्थान में ड्रग तस्करों की खुलेआम गुंडई का मामला सामने आया है. बारां जिले में वन विभाग की एक चेक पोस्ट पर तस्करों ने पहले पुलिस कांस्टेबल को गोली मार दी और फिर कार से कई बार कुचला, जिससे कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना गुरुवार रात की है.
समाचार एजेंसी के मुताबिक, राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल सुजान सिंह ने मादक पदार्थ के तस्करों को रोकने की कोशिश की थी. इस पर तस्करों ने कांस्टेबल को गोली मार दी, जो कमर के ऊपरी हिस्से में जा लगी. उसके बाद तीन बार कार चढ़ाकर कुचला. घटना में कांस्टेबल को गंभीर चोटें आईं और फ्रैक्चर हो गया. किसी तरह सुजान सिंह ने पुलिस अधिकारी को घटना की जानकारी दी.
'कार से मादक पदार्थ की तस्करी की सूचना मिली थी'
सारथल स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) महावीर किराड ने बताया कि पुलिस टीम को आते देख तस्कर अपना वाहन छोड़कर भाग गए. वाहन से 241 किलोग्राम पोस्ता भूसी जब्त की गई है. सारथल पुलिस थाने के अंतर्गत वन क्षेत्र में सड़कों पर चेकपोस्ट बनाए गए हैं. पुलिस को सूचना मिली थी कि एक काली कार में मादक पदार्थों की तस्करी की जा रही है.
'तस्करों ने कांस्टेबल पर तीन बार चढ़ाई कार'
कांस्टेबल सुजान सिंह ने पातालपानी गांव की ओर से आ रही कार को देखा तो रोकने का इशारा किया. इस पर दो तस्करों ने वाहन धीमा किया और एक ने खिड़की से पुलिसकर्मी पर गोली चला दी. कांस्टेबल की कमर के ऊपरी हिस्से में गोली लगी और वो गिर गया. तस्करों ने उस पर तीन बार गाड़ी चढ़ाई, जिससे उसके पैर और कॉलरबोन में फ्रैक्चर और चोटें आईं.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग के कारण हालात काफी खराब हो गए हैं. ईरान और इजरायल-अमेरिका के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है, जिसका सबसे बड़ा असर होर्मुज की खाड़ी पर पड़ा है. भारत ने होर्मुज की खाड़ी पर निर्भरता कम करने के लिए अमेरिका से LPG की आपूर्ति को बढ़ावा दिया. इसका परिणाम यह हुआ कि अमेरिका के टेक्सास से निकला जहाज पिक्सिस पायनियर मंगलुरु बंदरगाह पर रविवार सुबह पहुंच गया.

हरियाणा पुलिस ने डिजिटल अपराधियों और रंगदारी मांगने वालों के खिलाफ 'अभेद्य' मोबाइल ऐप लॉन्च कर एक अभूतपूर्व कदम उठाया है. मुख्यमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत विकसित ये ऐप संदिग्ध और विदेशी कॉल्स को यूजर तक पहुंचने से पहले ही ब्लॉक कर देगा, जिससे व्यापारियों और आम जनता को मानसिक दबाव से मुक्ति मिलेगी.

मिडिल ईस्ट की जंग अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गई है. एक तरफ डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए 'एग्जिट प्लान' की बात की है, तो दूसरी तरफ इजरायल ने ईरान पर हमले और तेज करने की चेतावनी दी है. शनिवार को ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र पर बड़ा हमला हुआ, जिसके बाद ईरान ने अपने दुश्मनों को चेतावनी देते हुए दुनिया भर के पर्यटन स्थलों को निशाना बनाने की धमकी दी है.










