
राजस्थान में और कितने 'मुन्ना भाई MBBS'? आजतक के खुलासे के बाद रडार पर और भी कई
AajTak
आजतक ने खुलासा किया था कि बड़ी संख्या में फर्जी डिग्री लगाकर राजस्थान मेडिकल काउंसिल से रजिस्ट्रेशन करवाकर कई बेरोजगार डॉक्टर बन गए है. फर्जी तरीक़े से रजिस्ट्रेशन कराने वालों में वो भी है जो रूस, यूक्रेन, तजाकिस्तान से डाक्टरी की डिग्री तो ले आए मगर देश में डाक्टर की प्रैक्टिस करने के लिए ली जाने वाली एनएमसी की परीक्षा पास नहीं कर पाए.
राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC) ने फर्जी डिग्री और दस्तावेज लगाकर डॉक्टरी के लिए रजिस्ट्रेशन कराने वाले 7 फर्जी और एक इलाज में लापरवाही की शिकायत वाले डॉक्टर समेत राज्य के 8 डॉक्टरों के लाइसेंस को सस्पेंड कर दिया है. आरएमसी के रजिस्ट्रार डॉ. गिरधर गोयल ने बताया कि बैठक में शुभम गुर्जर, इंद्रराज सिंह गुर्जर, विजय सैनी, नफीस खान, देवेन्द्र सिंह, सतेन्द्र सिंह गुर्जर, अभिषेक कुमार और शेख आरिफ इकबाल का लाइसेंस निरस्त किया है.
आजतक ने किया था खुलासा
दरअसल, आजतक ने खुलासा किया था कि बड़ी संख्या में फर्जी डिग्री लगाकर राजस्थान मेडिकल काउंसिल से रजिस्ट्रेशन करवाकर कई बेरोजगार डॉक्टर बन गए है. फर्जी तरीक़े से रजिस्ट्रेशन कराने वालों में वो भी है जो रूस, यूक्रेन, तजाकिस्तान से डाक्टरी की डिग्री तो ले आए मगर देश में डाक्टर की प्रैक्टिस करने के लिए ली जाने वाली एनएमसी की परीक्षा पास नहीं कर पाए. ऐसे फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ लाइसेंस रद्द करने के बाद राजस्थान मेडिकल काउंसिल ने मुकदमा भी दर्ज करवाया है. इससे पहले भी आज तक के खुलासे के बाद 8 फर्जी डॉक्टरों के खिलाफ अशोक नगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था.
यह भी पढ़ें: राजस्थान में फर्जी डॉक्टरों का भंडाफोड़, FMGE एग्जाम फेल भी कर रहे थे डॉक्टरी, 8 के लाइसेंस रद्द
राज्य के कई लोगों ने देश के दूसरे हिस्सों में निजी विश्वविद्यालयों से फर्ज़ी MBBS डिग्री लगाकर राजस्थान मेडिकल काउंसिल से रजिस्ट्रेशन करवाया था. माना जा रहा है कि अभी भी बहुत सारे फर्जी डॉक्टरों ने लाईसेंस ले रखा है. आवेदन ऑफ़लाइन होने की वजह से सभी आवेदनों को जांचने में वक़्त लग रहा है.
यह भी पढ़ें: राजस्थान: 12वीं बोर्ड परीक्षा में पकड़ी गई डमी कैंडिडेट, सोनल की जगह रंजना दे रही थी परीक्षा

13 साल से कोमा में रहे हरीश राणा का आज दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क में अंतिम संस्कार कर दिया गया. सुप्रीम कोर्ट से निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति के बाद उनका एम्स में निधन हुआ था. अंतिम विदाई के दौरान माहौल बेहद भावुक रहा. परिवार, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी. इससे पहले उनके पिता ने एक मैसेज जैसे ही व्हाट्सएप ग्रुप में भेजा, उसे पढ़ते ही लोगों की आंखों से आंसू निकल आए.

क्रिकेटर रिंकू सिंह लखनऊ में आयोजित समारोह में सरकारी नौकरी का नियुक्ति पत्र लेने नहीं पहुंचे. रिंकू को क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी पद मिला है. इस समय वह आईपीएल की तैयारियों में जुटे हैं, जहां वे कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए खेलते हैं. उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को नौकरी का लेटर सौंपा और कई खिलाड़ियों को पुरस्कारों से सम्मानित किया.

फेसबुक, इंस्टाग्राम और वॉट्सऐप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स की मालिक कंपनी मेटा के लिए यह एक बड़ा झटका है. कंपनी ने हमेशा दावा किया है कि वह बच्चों की सुरक्षा के लिए करोड़ों डॉलर खर्च करती है, लेकिन न्यू मेक्सिको की जूरी ने उन दावों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. साथ ही दोषी करार देते हुए भारी भरकम जुर्माना लगाया है.










