
राजस्थान बजट: चिरंजीवी बीमा योजना का दायरा 5 से बढ़कर 10 लाख हुआ
AajTak
इस बार राजस्थान का बजट बेहद खास रहने वाला है. क्योंकि प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बार 2 बजट एक साथ पेश करने जा रहे हैं. इस बार आम और कृषि बजट एक साथ पेश होने वाला है.
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज प्रदेश का बजट विधानसभा में पेश कर रहे हैं. उनकी पत्नी सुनीता गहलोत और पुत्र वैभव गहलोत दर्शक दीर्घा में बैठे हैं. उन्होंने बजट में चिरंजीवी बीमा योजना का दायरा 5 से बढ़ाकर 10 लाख रुपए करने का ऐलान किया है. इसके अलावा बेरोजगारों को हर साल 100 दिन का रोजगार देने की बात भी कही गई है. इसके बाद राज्य सरकार 15 दिन का अतिरिक्त रोजगार देगी. इस पर 800 करोड़ का खर्च आएगा.

E30 Petrol: ऑल इंडिया डिस्टिलर्स एसोसिएशन (AIDA) ने सरकार ने पेट्रोल में एथेनॉल ब्लेंडिंग 20% से बढ़ाकर 30% तक करने की मांग की है. इसके अलावा डीजल में भी एथेनॉल ब्लेंडिंग की संभावनाओं को तलाशने की बात कही जा रही है. सरकार पहले की कह चुकी है कि, एथेनॉल ब्लेंडिंग के चलते भारत ने करोड़ो बैरल कम तेल आयात किया है.

वाराणसी में शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने चतुरंगिणी सेना सभा का गठन कर 27 सदस्यों की टीम बनाई और ‘रोको, टोको, ठोको’ का नारा दिया. माघ मेले की घटना के बाद शुरू हुई पहल में 10 महीने में भर्ती व प्रशिक्षण का खाका तैयार होगा. उन्होंने बताया कि संगठन का उद्देश्य सनातन प्रतीकों की रक्षा और समाज में सुरक्षा का भाव मजबूत करना है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.










