
राजस्थान के लड़के ने एक साथ फोड़ दिए 1000 पटाखे! रात में दिखा ऐसा नजारा
AajTak
राजस्थान के लड़के ने एक साथ 1000 पटाखे फोड़ दिए. इसकी वजह से आसमान में दूर तक रंग-बिरंगी रोशनी फैल गई. 1000 शॉट से रात में दिन जैसा नजारा हो गया. लड़के ने ड्रोन से एरियल शॉट भी कैप्चर किए. यूट्यूब पर अपलोड किए गए वीडियो को अब तक 30 लाख से अधिक Views मिल चुके हैं.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ युवक पटाखे (Firecrackers) फोड़ते नजर आ रहे हैं. रात के अंधेरे में युवकों ने एक साथ 1000 पटाखे फोड़े. इन पटाखों की कीमत 86 हजार रुपये थी.
जब ये एक-एक कर हवा में फूटे तो आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर हो गया. 3 मिनट 26 सेकेंड तक Sky Shot से शॉट्स निकलते रहे और आसमान में रोशनी बिखेरते रहे. ड्रोन से एरियल शॉट भी कैप्चर किए गए थे जो इसे और भी आकर्षक बना रहे थे.
इस वीडियो को Crazy XYZ यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है. जहां इसे अब तक 30 लाख व्यूज मिल चुके हैं. Crazy XYZ चैनल को राजस्थान के रहने वाले यूट्यूबर अमित शर्मा चलाते हैं.
अमित एक फेमस यूट्यूबर हैं. उनके चैनल के 2 करोड़ 29 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. जहां वो अक्सर हैरतअंगेज वीडियोज शेयर करते रहते हैं.
उनके अधिकांश वीडियोज को कई-कई मिलियन व्यूज मिलते हैं. उनके सारे वीडियोज को मिला लें तो अबतक उन्हें 621 करोड़ व्यूज मिल चुके हैं. अमित के एक वीडियो को तो 63 मिलियन व्यूज मिले हैं.

उत्तर प्रदेश के क्रिकेटर रिंकू सिंह को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने क्षेत्रीय खेल अधिकारी (RSO) के पद पर नियुक्त किया है. पहले उन्हें बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) बनाने की योजना थी, लेकिन विवादों के चलते ये नियुक्ति रद्द हो गई. रिंकू के संघर्ष और सफलता की कहानी प्रेरणादायक है, जो एक सामान्य परिवार से उठकर सरकारी अफसर बने. आइए समझते हैं पूरी कहानी...

इलेक्ट्रिक कारों को लेकर लोगों को हमेशा एक डर सताता है कि क्या हो अगर रास्ते में बैटरी खत्म हो जाए. कई बार इन गाड़ियों को चलाते हुए लगता है कि क्या होता अगर एक पावर बैकअप साथ होता. ऐसा ही एक पावर बैकअप रेंज एक्सटेंडर ईवी में मिलता है. ये टेक्नोलॉजी लोगों को ईवी पर स्विच करने में मदद कर सकती है, लेकिन ये हाइब्रिड से काफी अलग है.

Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami: चैत्र नवरात्र की दुर्गाष्टमी बहुत ही महत्वपूर्ण तिथि मानी जाती है. इस दिन छोटी कन्याओं का पूजन करने से मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आज कन्या पूजन के लिए 3 मुहूर्त प्राप्त होंगे. जिसमें पहला मुहूर्त आज सुबह 6 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा और समाप्त 7 बजकर 48 मिनट पर होगा.










