
राजस्थान: भंडारे में उड़ रहीं थीं कोविड गाइडलाइन की धज्जियां, BJP के पूर्व MLA सहित 9 गिरफ्तार
AajTak
कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए जहां सरकार ने सख्त नियम लागू किए हुए हैं, वहीं बीजेपी के पूर्व विधायक इन नियमों की धज्जियां उड़ा रहे थे. इस मामले में बीजेपी के पूर्व विधायक सहित राजस्थान पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है.
राजस्थान के धौलपुर में एक कार्यक्रम में प्रसाद वितरण समारोह के दौरान बीजेपी के पूर्व विधायक आए थे. इस कार्यक्रम में सरकार द्वारा लागू की गई कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं किया जा रहा था. इसे लेकर धौलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व विधायक सहित नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया है कि धौलपुर जिले में भाजपा के पूर्व विधायक सुखराम कोहली एक कार्यक्रम में पहुंचे थे. ये भंडारे का कार्यक्रम था, जिसमें प्रसाद वितरण हो रहा था. कार्यक्रम के दौरान कोरोना गाइडलाइन की जमकर धज्जियां उड़ाईं गईं, जब इसकी जानकारी पुलिस को लगी, तो पुलिस एक्शन मोड़ में आ गई. धौलपुर के एसपी के निर्देश पर पुलिस ने बीजेपी के पूर्व विधायक सुखराम कोहली के साथ कार्यक्रम से नौ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है.
मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.









