
राजस्थानः विवादित बयान के बाद पूर्व भाजपा MLA ज्ञानदेव आहूजा की मुश्किलें बढ़ीं, पुलिस ने दर्ज की FIR
AajTak
राजस्थान से बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा अपने विवादित बयान के बाद विवादों में घिर गए हैं. पुलिस ने उनके खिलाफ FIR दर्ज कर ली है. ज्ञानदेव आहूजा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि हमने तो उनके पांच लोगों को मार डाला है, लेकिन पहली बार इन लोगों ने हमारे एक व्यक्ति को मारा है.
राजस्थान से बीजेपी नेता ज्ञानदेव आहूजा अपने विवादित बयानों के बाद विवादों में घिर गए हैं. दरअसल, उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कह रहे हैं कि हमने तो उनके पांच लोगों को मार डाला है, लेकिन पहली बार इन लोगों ने हमारे एक व्यक्ति को मारा है. इस मामले में उनके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है. पुलिस ने ज्ञानदेव आहूजा के खिलाफ अनर्गल टिप्पणी करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने के मामले में एफआईआर दर्ज की है.
गोविंदगढ़ में ज्ञानदेव आहूजा ने मॉब लिंचिंग में मारे चिरंजीलाल के घर विवादित बयान दिया था. बताया जा रहा है कि आहूजा उदयपुर में कन्हैया लाल का सिर कलम करने की घटना का जिक्र कर रहे थे. उन्होंने यह भी कहा कि मैंने अपने कार्यकर्ताओं को पूरी छूट दे रखी है. मैंने उन्हें जमानत का आश्वासन भी दिया है. हालांकि FIR दर्ज होने के बाद आहूजा ने सफाई देते हुए कहा कि मैं सांप्रदायिक व्यक्ति नहीं हूं ना ही मुसलमानों के खिलाफ हूं.
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने ज्ञानदेव आहूजा के खिलाफ गोविंदगढ़ थाने में IPC की धारा 153(A) में मामला दर्ज कर लिया है. वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने FIR दर्ज की है.
आहूजा का वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी नेता उन पर हमलावर हो गए हैं. प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आहूजा का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा है, 'बीजेपी कितनी सांप्रदायिक है, यह बताने के लिए आपको इस वीडियो के अलावा और कुछ दिखाने की जरूरत नहीं है.
इससे पहले आहूजा राजस्थान के अलवर जिले हुई मॉब लिंचिंग की घटना के बाद सामने आए थे. यहां बडौदामेव थाना क्षेत्र के अंतर्गत मीणाबास में बाइक से 8 वर्षीय लड़की को टक्कर लगने के बाद लोगों ने बाइक सवार युवक योगेश जाटव की बेरहमी से पिटाई कर दी थी, जिसमें युवक की मौत हो गई थी. इस घटना के बाद आहूजा का बयान आया था.
रामगढ़ के पूर्व विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता ज्ञानदेव आहूजा ने समुदाय विशेष के लोगों पर पीट-पीट कर हत्या करने (मॉब लिंचिंग) का आरोप लगाया था. आहूजा ने कहा था कि मामले में मॉब लिंचिंग की धाराएं भी आरोपियों के खिलाफ लगनी चाहिए. ज्ञानदेव आहूजा ने मुख्यमंत्री से सवाल पूछते हुए पीड़ित को मुआवजा देने व परिवार के सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की थी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.









