
राजनीतिक अस्थिरता और जन आंदोलनों का इतिहास... नेपाल में फिर भी क्यों नहीं हुआ सैन्य तख्तापलट?
AajTak
नेपाल की छवि एक शांत देश की है, जिसने सीधे पर किसी भी देश से जंग नहीं लड़ी. कम आबादी वाले देश में सेना के पास भी सीमित संसाधन हैं और ऐसे में वहां किसी भी तरह के सैन्य तख्तापलट की संभावना नहीं है. सेना की छवि और सियासी नियंत्रण की वजह से अब तक ऐसी नौबत नहीं आई है.
नेपाल में Gen-Z आंदोलन का सबसे बड़ा हासिल प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का इस्तीफा है. इसके बाद देश में अंतिरम सरकार के गठन की कोशिशें तेज हो गई हैं. अभी नेपाल की बागडोर सेना के हाथों में है. लेकिन युवाओं की मांग है कि जल्द से जल्द नागरिक-सैन्य सरकार का गठन किया जाए और फिर एक साल के भीतर चुनाव कराए जाएं, ताकि नई सरकार बने. नेपाल की सेना का रुख अब तक आंदोलन को शांत करने और अंतरिम सरकार में भूमिका निभाने तक ही सीमित रहा है. सेना की तरफ से किसी तरह के सैन्य तख्तापलट की कोशिश नहीं की गई है.
शांति स्थापित करने पर फोकस
नेपाल के पूर्व पीएम ओली ने जब हिंसा के बीच सेना प्रमुख जनरल अशोक राज सिगडेल को बुलाकर स्थिति पर काबू पाने को कहा, तब उन्होंने भी ओली को इस्तीफा देने की सलाह दी. इससे साफ है कि सेना जनता के हितों की पक्षधर बनकर खड़ी है. पाकिस्तान, म्यांमार और बांग्लादेश जैसे पड़ोसी मुल्कों में सैन्य तख्तापलट का इतिहास रहा है. लेकिन नेपाल की सेना सत्ता हथियाने की बजाय आंदोलनकारियों को शांत करने में जुटी रही. फिलहाल संसद से लेकर राष्ट्रपति आवास और प्रमुख सरकारी इमारतों की सुरक्षा सेना के हाथों में है. इसके अलावा ओली से लेकर कई बड़े नेता सेना के संरक्षण में पनाह लिए हुए हैं.
ये भी पढ़ें: नेपाल के Gen-Z ग्रुप में फूट... अंतरिम पीएम के लिए अब कुलमन घिसिंग का नाम किया आगे
नेपाल की सेना ने ऐतिहासिक रूप से सैन्य तख्तापलट से दूरी बनाए रखी है. इसका कारण देश की सामाजिक-राजनीतिक संरचना और सेना की संवैधानिक स्थिति को माना जाता है. नेपाल में राजनीतिक अस्थिरता का इतिहास है, बावजूद इसके एक भी बार सैन्य तख्तापलट की नौबत नहीं आई. सेना ने हर बार खुद को सरकार में दखल या सत्ता हथियाने से दूर रखा. नेपाल का संविधान सेना को नागरिक सरकार के अधीन रखता है. अनुच्छेद 267 के तहत, सेना का सर्वोच्च कमांडर राष्ट्रपति होता है, जो एक संवैधानिक पद है. सेना को विकास कार्यों, आपदा प्रबंधन और राष्ट्रीय सुरक्षा जैसे कामों तक सीमित रखा गया है.
अंतरराष्ट्रीय मिशनों में योगदान

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










